.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D5639ec2e-5d37-4214-9d72-7d757d8f692d&w=3840&q=75)
JEE Mains Registration 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (मेन्स) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 नवंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप को फॉलो कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद JEE (Mains) – 2026 Session-1 is LIVE! पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
कब होगी परीक्षा
आपको बता दें कि जेईई मेन्स 2026 पहले चरण की परीक्षा का आयोजन 21 से 30 जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा। तो वहीं, दूसरे चरण की परीक्षा 01 से 10 अप्रैल, 2026 के बीच आयोजित कराई जाएगी। उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी सेशन या दोनों सेशनों में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि एनटीए की ओर से जेईई मेन्स 2026 पहले चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो कि 27 नवंबर 2025 तक चलेगी। वहीं दूसरे चरण की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी महीने के अंतिम सप्ताह से शुरू की जाएगी।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) या अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणियों के पुरुष वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस या ओबीसी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों को 800 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी या ट्रांसजेंडर श्रेणियों के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा।