Satya Niketan incident: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर पांच मंजिला आवासीय इमारत अचानक ढह गई। इमारत में छात्रों के लिए पीजी की सुविधा चल रही थी और हादसे के समय दिल्ली विश्वविद्यालय के कई छात्र वहां मौजूद बताए गए। मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका के बीच दमकल, एनडीआरएफ, पुलिस और अन्य राहत दलों ने बचाव अभियान शुरू किया। हादसे की जानकारी मिलते ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सक्रिय हुईं और मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।
रेखा गुप्ता ने मौके पर संभाली कमान
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी टीमों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को बचाव अभियान में पूरी ताकत लगाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से लगातार स्थिति की जानकारी भी ली।
घायलों से मिलने एम्स पहुंचीं सीएम
घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सीधे एम्स अस्पताल पहुंचीं। यहां उन्होंने हादसे में घायल छात्रों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से घायलों की स्थिति और इलाज के बारे में जानकारी ली और बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
The collapse of a building at Satya Niketan, Delhi is distressing. Condolences to those who lost their loved ones. Praying for the speedy recovery of the injured. Authorities are working at the site and assisting those affected in the mishap: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) September 6, 2026
Deeply distressed by the collapse of a building at Satya Niketan in Delhi. Spoke with the Chief Minister, Commissioner of Police, Delhi, and the Director General, NDRF, and assessed the situation on the ground. The local administration and the NDRF are conducting intensive rescue…
— Amit Shah (@AmitShah) September 6, 2026
Delhi Chief Minister Rekha Gupta speaks with doctors and health officials at the AIIMS Trauma Centre and takes stock of the health condition of individuals who have been brought here after being rescued from the Satya Niketan building collapse site.
— ANI (@ANI) September 6, 2026
(Source: CMO) pic.twitter.com/UG1Bn1FQUc
#WATCH | Satya Niketan building collapse: Delhi CM Rekha Gupta says, "11 people have been rescued. I am going to the hospital. We need to understand the condition of all those who have been rescued. I can say this much: whoever is responsible for this, whether it is the building… https://t.co/V37kxAzCQN pic.twitter.com/ZlV1OH3i4K
— ANI (@ANI) September 6, 2026
यह भी देखेंःGen Z आंदोलन के बाद PM मोदी का बड़ा फोकस! मंत्रियों के कामकाज की होगी समीक्षा, सामाजिक सेक्टर पर नजर
पीएम मोदी और अमित शाह ने भी लिया संज्ञान
हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली पुलिस आयुक्त और एनडीआरएफ के महानिदेशक से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राहत अभियान तेज करने और घायलों को उचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पुरानी इमारत में चल रहा था मरम्मत का काम
शुरुआती जानकारी के अनुसार, इमारत काफी पुरानी थी और बेसमेंट में मरम्मत या रेनोवेशन का काम चल रहा था। हालांकि इमारत गिरने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है और इसकी जांच की जा रही है। हादसे के बाद फायर सर्विस, एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए और सिविल डिफेंस की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। एहतियात के तौर पर आसपास की एक अन्य असुरक्षित इमारत को भी खाली कराया गया है। प्रशासन का कहना है कि सभी संभावित लोगों की तलाश पूरी होने तक रेस्क्यू अभियान जारी रहेगा।