Renault New Launch: भारतीय कार बाजार में माइलेज को लेकर ग्राहकों की मांग को देखते हुए फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी Renault एक नई सब कॉम्पैक्ट SUV Renault Bridger लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की ये गाड़ी 30 किमी/लीटर तक का माइलेज दे सकती है। इस एसयूवी की सीधी टक्कर बाजार में पहले से मौजूद Tata Nexon से होगी। तो आइए जानते हैं कि इस एसयूवी में क्या-क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं।
30 किमी/लीटर तक का माइलेज
इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन दिया जाएगा, जो Miller Cycle तकनीक पर आधारित है। परीक्षण के दौरान यह तकनीक 30किमी/लीटर तक का शानदार माइलेज देने में सफल रही है। बता दें इस 1.2-लीटर हाइब्रिड इंजन का सफल परीक्षण वियना मोटर सिम्पोजियम में एक Dacia Duster कार में किया था। चूंकि Renault Bridger का वजन डस्टर के मुकाबले काफी कम होगा, इसलिए उम्मीद है कि ये भारतीय सड़कों पर आसानी से 30 किमी/लीटर से भी ज्यादा का माइलेज देने में सफल रहेगी।
पावरट्रेन और AWD का विकल्प
हाइब्रिड इंजन के अलावा इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंज का विकल्प भी मिलेगा। साथ ही यह अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कार हो सकती है, जिसमें ऑल-व्हील ड्राइव का फीचर दिया जाएगा। ये फीचर उन लोगों के लिए बेहद रोमांचक होगा जो नॉर्मल बजट में ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर ट्रिप्स पर जाना पसंद करते हैं।
केबिन और सेफ्टी फीचर्स
कार के अंदर 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंट का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की संभावनी है। वहीं सेफ्टी के लिए इसमें पावर्ड और वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा दिया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से इसमें Level-2 ADAS टेक्नोलॉजी शामिल हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Honda CB350 Buying Guide: एक ही सीरीज में क्यों हैं 3 मॉडल? जानिए किस राइडर के लिए कौन सा डिजाइन है खास
कितनी होगी कीमत
कंपनी इस कार को भारत में 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकती है। वहीं कीमत की बात करें, तो मुंबई में इसकी ऑन-रोड कीमत 9 लाख से 15 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि, फिलहाल हमें इसके लिए ऑफिशियल अनाउसमेंट का इंतजार करना होगा।