AC Tips: गर्मियों के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाता है। लेकिन इसे गलत तरीके से यूज करना आपके लिए नुकसान का सौदा साबित हो सकता है। अक्सर लोग बिजली बचाने के लिए AC को थोड़ी-थोड़ी देर में ऑन और ऑफ करते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह आदत न केवल आपके AC को नुकसान पहुंचा सकती है, बल्कि आपके बिजली के बिल को भी बढ़ा सकती है?
बढ़ सकता है खर्च
बहुत से लोग ऐसा सोच लेते हैं कि AC ऑफ रहेगा तो बिजली की बचत होगी, लेकिन सच्चाई इससे काफी अलग है। जब आप AC ऑन करते हैं, तो कमरे को ठंडा करने के लिए इसका कंप्रेसर पूरी ताकत से काम करना शुरू करता है। इस दौरान कंप्रेसर सबसे ज्यादा बिजली की खपत करता है। ये प्रोसेस बार-बार होने से कुल खपत बढ़ जाती है, यानी बचत के बजाय उल्टा खर्च बढ़ जाता है।
मशीन पर पड़ता है दबाव
बार-बार स्विच ऑन/ऑफ करने से कंप्रेसर के मोटर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे कंप्रेसर पर दबाव और गर्मी बढ़ जाती है। ऐसा लंबे टाइम तक करने से कंप्रेसर खराब हो सकता है, जिससे आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: Motorola का धमाका! 22 अप्रैल को लॉन्च होगा धाकड़ फोन, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश
सही तापमान का चुनाव जरूरी
भारत सरकार के BEE अनुसार, AC को 24°C पर चलाना सबसे बेहतर है। यह तापमान मानव शरीर के लिए आरामदायक है और कंप्रेसर पर ज्यादा बोझ भी नहीं डालता। इसके साथ ही AC का काम सिर्फ तापमान कम करना नहीं बल्कि कमरे की नमी (Humidity) सोखना भी है। बार-बार बंद करने से कमरे में उमस बढ़ सकती है।
इनवर्टर AC का करें इस्तेमाल
अगर आपके पास इनवर्टर AC है, तो उसे बार-बार बंद न करें। इनवर्टर तकनीक कमरे के तापमान के हिसाब से कंप्रेसर की स्पीड को खुद ही कम या ज्यादा कर लेती है, जिससे बिजली की बचत होती है।