RITES Apprentice Recruitment 2025: रेल इंडिया तकनीकी एवं आर्थिक सेवा (RITES) ने अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए 200 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RITES की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 दिसंबर तय की गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. पहले RITES की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Apprentices Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब मांगी गई सभी जानकारी दर्ज कर फॉर्म भरें।
STEP 4. आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट, प्रमाणपत्र) अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान कर फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: AIIMS INI CET Result: एम्स आईएनआई संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
252 पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती के जरिए कुल 252 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें स्नातक प्रशिक्षु के लिए 146 पद, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 49 पद और ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई पास) के लिए 57 पद निर्धारित किए गए हैं। इस भर्ती में बिना किसी लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यानी केवल आपकी योग्यता और मार्कशीट में दिए गए अंकों के आधार पर ही आपका चयन किया जाएगा।
इतना मिलेगा स्टाइपेंड
अप्रेंटिसशिप में चयनित उम्मीदवारों को उनके प्रशिक्षण के दौरान मासिक वेतन 10,000 से 14,000 के बीच मिलेगा, जो उनके प्रशिक्षण श्रेणी (स्नातक, डिप्लोमा या ट्रेड) और संबंधित विभाग पर निर्भर करेगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए चार साल की इंजीनियरिंग डिग्री अनिवार्य है और नॉन-इंजीनियरिंग उम्मीदवार भी तीन साल की अपनी स्नातक डिग्री के साथ आवेदन कर सकते हैं।