RJD Impressive Performance: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने सबका ध्यान खींच लिया है। भले ही राज्य में मुख्य मुकाबला UDF और LDF के बीच रहा, लेकिन RJD ने अपने सीमित दायरे में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।
कुथुपुरमा सीट पर जीत तय
कुथुपुरमा सीट पर RJD उम्मीदवार पीके प्रवीण ने 10 हजार से अधिक वोटों की बढ़त बना ली है। मौजूदा रुझानों के मुताबिक उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। यह सीट RJD के लिए खास है, क्योंकि पिछली बार भी पार्टी ने यहां जीत दर्ज की थी।
तीन सीटों पर उतारे थे उम्मीदवार
इस चुनाव में RJD ने LDF के सहयोगी के रूप में वडकारा, कुथुपुरमा और कल्पेटा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से दो सीटों पर पार्टी दूसरे स्थान पर रही, जबकि कुथुपुरमा में उसने बढ़त बनाकर सबको चौंका दिया।
यह भी देखेंःPM Modi on Europe tour: यूरोप दौरे पर पीएम मोदी, चार देशों की यात्रा से वैश्विक रिश्तों को मिलेगा नया आयाम
कौन हैं पीके प्रवीण?
पीके प्रवीण एक व्यवसायी हैं और उन्होंने अन्नामलाई यूनिवर्सिटी से एमए और एम.फिल की पढ़ाई की है। चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास करीब 3.27 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि लगभग 15 लाख रुपये की देनदारी भी है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
राज्य की तस्वीर अलग
हालांकि पूरे राज्य में UDF बढ़त बनाता दिख रहा है और LDF पीछे है, लेकिन RJD का यह प्रदर्शन बताता है कि छोटे दल भी स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ बना सकते हैं। कुथुपुरमा सीट पर मिली बढ़त ने RJD को केरल की राजनीति में एक अलग पहचान दी है।