Royal Enfield Himalayan 750 Teaser Out: रॉयल एनफील्ड के फैंस और एडवेंचर बाइक लवर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने अपनी मोस्ट अवेटेड एडवेंचर मोटरसाइकिल Himalayan 750 का ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। टीजर में मिलान, इटली के कॉर्डिनेट्स दिए गए हैं, 3 नवंबर से इस शहर में ईआईसीएमए (EICMA) के 83वें एडिशन का आयोजन होने वाला है, यानि रॉयल एनफील्ड की ये बाइक ईआईसीएमए में पेश हो सकती है। यह रॉयल एनफील्ड के नए 750cc प्लेटफॉर्म पर आधारित ब्रांड की पहली बाइक होगी और इसे मौजूदा हिमालयन 450 के ऊपर फ्लैगशिप मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा।
कैसा होगा लुक और डिजाइन
बाइक को लॉन्ग-डिस्टेंस टूरिंग और ऑफ-रोडिंद दोनों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें गोल LED हेडलैम्प, बड़ी फ्रंट फेयरिंग, ऊंची विंडस्क्रीन, स्टेप्ड सीट और रियर लगेज रैक मिलेगा। बता दें, यह बाइक 4 अलग-अलग आकर्षक रंगों में नजर आ सकती है।
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक में बिल्कुल नया 750cc पैरेलल-टि्वन इंजन मिलेगा, जो 650cc प्लेटफॉर्म का अपग्रैडेड वर्जन है। अनुमान है कि यह इंजन 50-60 PS की पावर और 60-65 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स, राइड-बाय-वायर तकनीक और 2 इन 1 एग्जॉस्ट सिस्टम दिया जाएगा।
मिल सकते हैं ये फीचर्स
इस बाइक में TFT डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, TPMS, ट्रैक्शन कंट्रोल, मल्टीपल राइडिंग मोड्स और डुअल चैनल ABS दिया जा सकता है। इसके अलावा फ्रंट में इनवर्टेड फॉर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसमें 19 इंच फ्रंट और 17 इंच रियल व्हील्स मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: 1003 KM रेंज वाली BYD Denza N8 EV की बुकिंग शुरू; जानें चार्जिंग टाइम और फीचर्स
भारत में कब होगी लॉन्च
ग्लोबल अनवीलिंग के बाद भारत में इस नवंबर 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.5 लाख से 5 लाख के बीच रहने का अनुमान है।