RRB Group D Exam Date 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा सीबीटी-1 की नई तारीख घोषित कर दी गई है। इस बात की जानकारी रेलवे भर्ती बोर्ड ने नोटिस जारी कर दी है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यह परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि यह परीक्षा पहले 17 नवंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन भर्ती से जुड़े एक मामले के अदालत में लंबित होने के कारण प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया था।
नई एग्जाम डेट
आरआरबी की नई आधिकारिक अधिसूचना के तहत आरआरबी ग्रुप-डी की लिखित परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर, 2025 से लेकर 16 जनवरी, 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। वहीं परीक्षार्थियों की एग्जाम सिटी और डेट की डिटेल्स 19 नवंबर 2025 तक जारी कर दी जाएगी।
आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा लागू
बता दें कि परीक्षा के दौरान आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन लागू होगा, इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंट आउट साथ लाना अनिवार्य होगा। वहीं सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उसे डाउनलोड कर सकेंगे।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए असिस्टेंट (एस एंड टी), असिस्टेंट वर्कशॉप, असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट कैरिज एंड वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल/इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट ऑपरेशन, असिस्टेंट पी.वे, असिस्टेंट टीएल एंड एसी (वर्कशॉप), असिस्टेंट टीआरडी, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, पॉइंट्समैन और ट्रैकमेंटेनर-IV जैसे विभिन्न टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल के पदों पर नियुक्तियां होंगी।