RRB Group D Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की ओर से ग्रुप-डी की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद एडमिट कार्ड से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपना लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी अच्छे से कर लें चेक
बता दें कि एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का एड्रेस और परीक्षा दिन से जुड़े जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारी की अच्छी तरह जांच कर लें। अगर किसी प्रकार की गलती दिखाई दें, तो परीक्षा से पहले संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी से कांटेक्ट करें।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
आपको बता दें कि एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
कब होगी परीक्षा
आपको बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1 सीबीटी का आयोजन 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक देश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा कई चरणों में और तीन शिफ्टों में आयोजित होगी। यह परीक्षा 100 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। इसमें विज्ञान, गणित, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स विषय से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट निर्धारित की गई है। इसके साथ ही परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की कटौती की जाएगी।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय रेलवे 32,438 लेवल-1 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें पॉइंट्समैन, ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशंस और असिस्टेंट टीएल और एसी जैसे पद शामिल है। इस भर्ती के लिए देशभर से करीब 58 लाखो उम्मीदवारों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है।