Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru: सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर खूब चर्चा में हैं। रिपोर्टस के अनुसार समांथा ने द फैमिली मैन के डायरेक्टर राज निदिमोरू संग सीक्रेट सेरेमनी में शादी कर ली है। लेकिन दोनों ने अभी तक अपनी शादी को ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है। कहा जा रहा है कि शादी ईशा योगा सेंटर के लिंग भैरवी मंदिर में हुई है।
सोमवार सुबह रचाई शादी
आपको बता दें कि हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार की सुबह सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरू ने शादी की है। शादी ईशा योगा सेंटर के लिंग भैरवी मंदिर में हुई है। इस मौके पर सामंथा ने लाल साड़ी पहनी थी, शादी में केवल 30 गेस्ट शामिल हुए थे।
एक्स वाइफ ने स्टोरी की पोस्ट
बता दें कि राज की एक्स वाइफ Sshyamali De ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि डेस्पेरेट लोग डेस्पेरेट करने वाले काम करते हैं। इस पोस्ट के बाद से समांथा और राज की शादी की खबरें ज्यादा चर्चा में आ गई थी।
4 साल बाद हो गया था तलाक
बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने इससे पहले एक्ट्रेस नागा चैतन्य से शादी की थी, लेकिन शादी के 4 साल बाद ही उनका तलाक हो गया था। तलाक के बाद नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली है। नागा चैतन्य से अलग होने के बाद समांथा और राज ने साथ में वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 में एक साथ काम किया था। वेब सीरीज के दौरान ही उनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और धीरे-धीरे उनके बीच प्यार हुआ।
2024 से नजदीकियां बढ़ी
आपको बता दें कि राज और सामंथा की बढ़ती नज़दीकियों की अटकलें 2024 की शुरुआत में ही सामने आ गई थीं। पिछले एक साल में, सामंथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर राज के साथ तस्वीरें पोस्ट कर इन खबरों पर मुहर लगाई है। अब खबरें आ रही हैं कि कपल ने शादी रचा ली है।