Samsung New Launch: सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने Samsung Galaxy A08 नाम से पेश किया है। यह फोन उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, जो कम बजट में लंबी बैटरी लाइफ, अच्छा कैमरा और सालों-साल मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट्स चाहते हैं। ये फोन 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत और ऑफर्स
इस स्मार्टफोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 18,499 रुपये रखी गई है। चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 6 महीने तक की नो कॉस्ट EMI और NBFC पार्टनर्स के जरिए 9 महीने तक के आसान किस्त का विकल्प उपलब्ध है।
कहां से खरीदें
इस फोन को तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जिसमें डार्क ब्लू, ग्रीन और सिल्वर कलर शामिल है। इस फोन को सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स और प्रमुख रिटेल ऑनलाइन प्लेटफॉम्स से खरीदा जा सकता है।
मिलते हैं ये फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच की HD+ PLS LCD स्क्रीन दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इस पर Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन है। फोन की मोटाई 8mm है और धूल व पानी के छीटों से बचाव के लिए इसे IP64 रेटिंग मिली है।
यह भी पढ़ें: जियो लाया Anniversary Offer: 1499 रुपये में पाएं Jio Bharat 4G फोन, 6 महीने तक फ्री कॉलिंग और 84GB डेटा
बैटरी और कैमरा
इसमें 6000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में 50MP का मुख्य कैमरा + 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। साथ ही सेल्फी और वीडियों के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है।
सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स
सैमसंग इस मॉडल में 6 साल के OS अपग्रेड्स और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स दे रहा है। फोन में Circle to Search 3.0, Google Gemini और Perplexity AI का सपोर्ट मिलता है। इसमें सैमसंग का Knox सिक्योरिटी सिस्टम दिया गया है।