Samsung New Launch: सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपना दो नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G नाम से पेश किया है। इनमें 5,000mAh की बैटरी है और डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिली है। ये दोनों फोन अमेजन पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्टेड हैं। तो आइए जानते हैं इन दोनों फोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
Galaxy A57 5G की कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने Galaxy A57 5G को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है, जिसमें ऑसम नेवी, ऑसम आइसीब्लू और ऑसम लिलाक कलर शामिल है। वहीं कीमत की बात करें, तो Galaxy A57 5G के बेस 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये है और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 62,499 रुपये है।
Galaxy A37 5G की कीमत
वहीं, दूसरी तरफ Galaxy A37 5G को भी तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जिसमें ऑसम लैवेंडर, ऑसम चारकोल और ऑसम ग्रे-ग्रीन शेड्स कलर शामिल है। इसके कीमत की बात करें, तो इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 47,499 रुपये है। इसके अलावा 2GB + 256GB RAM स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये तय की गई है।
यह भी पढ़ें: Vivo New Launch: वीवो ने भारत में लॉन्च किया Y21 5G और Y11 5G फोन, जानें दमदार फीचर्स और कीमत
इस दिन से शुरू होगी डिलीवरी
बता दें कि Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G अभी Amazon पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्टेड हैं, और इनकी डिलीवरी 2 अप्रैल से शुरू होगी। ब्रांड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर उन चिपसेट की पुष्टि नहीं की है जो उसके नए A-सीरीज स्मार्टफोन को पावर देंगे। हालंकि, माना जा रहा है कि Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर होगा, जबकि Galaxy A37 5G में Exynos 1480 चिप होने की संभावना है।
मिलेंगे ये फीचर्स
आपको बता दें कि दोनों फोन में 6.7-इंच का फुल HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। ये डिस्प्ले Samsung की Vision Booster टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। साथ ही दोनों फोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलते हैं। सिक्योरिटी के लिए इनमें Samsung का Knox Vault फीचर दिया गया है। इसके अलावा, इन फोन को IP68 रेटिंग मिली है।
मिलती है दमदार बैटरी
Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि ये बैटरी एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चलती है। Super Fast Charging 2.0 टेक्नोलॉजी की मदद से, इन स्मार्टफोन की बैटरी लगभग 30 मिनट में 0 से 60 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।