Samsung Galaxy S26 Series Launched: सैमसंग ने Galaxy S26 सीरीज को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra समेत तीन मॉडल हैं। तीनों ही स्मार्टफोन के प्री ऑर्डर की शुरुआत हो चुकी है। Galaxy S26 सीरीज कैमरा इम्प्रूवमेंट, रिफाइन्ड डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ-साथ ऑन-डिवाइस एआई इंटीग्रेशन के साथ लॉन्च हुए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस सीरीज को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
Galaxy S26
सीरीज का स्टैंडर्ड वेरिएंट Galaxy S26 में 6.3 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसके रियर में 50 MP+ 12 MP+ 10 MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 12MP का सेंसर लगा हुआ है। इसमें 4,300mAh की बैटरी दी गई है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 87,999 रुपये है.
Galaxy S26+
वहीं, Galaxy S26+ की बात करें, तो भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,19,999 रुपये है। इसमें 6.7 का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 4900mAh की कैपेसिटी वाला बड़ा बैटरी पैक बड़ा दिया गया है। इसमें Galaxy S26 वाला ही कैमरा सेटअप दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Xiaomi New Launch: 8,000 mAh बैटरी के साथ Xiaomi 17 Max जल्द हो सकता है लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स
S26 Ultra
सीरीज के फ्लैगशिप डिवाइस S26 Ultra को भारत में 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसमें 6.9 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसके रियर में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 50 MP + 10 MP का टेलीफोटो लेंस लगा हुआ है। सेल्फी के लिए इसमें 12 MP सेंसर दिया गया है। इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है। इसे ब्लैक, ब्लू, पर्पल, व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
प्री ऑर्डर ऑफर
आपको बता दें कि लिमिटेड टाइम प्री-ऑर्डर ऑफर के तहत सैमसंग अभी फ्री स्टोरेज अपग्रेड कर रही है। यानी ग्राहक तीनों में से किसी भी फोन का 512GB वेरिएंट 256GB मॉडल के पैसों में खरीद सकता है। इस सीरीज को आप सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट, रिटेल स्टोर्स और पार्टनर प्लेटफॉर्म के जरिए प्री ऑर्डर कर सकते हैं।