Samsung Galaxy S27 Ultra Leaks: सैमसंग के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S27 Ultra को अभी से कई बड़े लीक्स सामने आने लगे हैं। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट्स और टिप्स के मुताबिक यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 2027 की शुरुआत में मार्केट में लॉन्च हो सकता है। ऑनलाइन लीक्स में इसके डिजाइन, कैमरा, प्रोसेसर और कीमत से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ रही है।
कैसा रहेगा कैमरा
Galaxy S27 Ultra में एक बड़ा कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलने की संभावना है। इसके साथ 50MP का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
लीक्स रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 6.9 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले हो सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। फोन में दमदार परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है।
मिल सकती है दमदार बैटरी
बैटरी को लेकर भी अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 5,200mAh से 5,700mAh के बीच की बैटरी मिल सकती है। जिसके साथ 45W या 65W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Phone Restarting Facts: क्या रोज स्मार्टफोन Restart करना चाहिए? जानें इससे फोन पर क्या पड़ता है असर
कब होगी लॉन्च और कीमत
लीक्स के अनुसार यह फोन जनवरी या फरवरी 2027 में आयोजित होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में पेश किया जा सकता है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,41,999 से 1,49,990 रुपये के बीच रहने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
iPhone 18 Pro Max से सीधी टक्कर
सैमसंग का यह फोन बाजार में आते ही Apple के फ्लैगशिप iPhone 18 Pro Max को सीधी टक्कर देगा। iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का 120Hz डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसकी शुरुआती कीमत भारत में 1,79,900 रुपये है।