Sandali Sinha : फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के बीच खास पहचान बना ली, लेकिन बाद में धीरे-धीरे पर्दे से दूर हो गए. ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं संदली सिन्हा. फिल्म ‘तुम बिन’ में नजर आने वाली संदली सिन्हा ने अपनी मासूमियत और सादगी से दर्शकों का दिल जीता था. हालांकि, आज वह फिल्मों और लाइमलाइट से काफी दूर हैं.
एयरफोर्स परिवार में हुआ जन्
संदली सिन्हा का जन्म एक एयरफोर्स परिवार में हुआ था। उनके पिता भारतीय वायुसेना में अधिकारी थे. परिवार की वजह से बचपन का एक हिस्सा अलग-अलग जगहों पर बीता. पढ़ाई के साथ-साथ संदली की रुचि मॉडलिंग और ग्लैमर की दुनिया में भी बढ़ने लगी थी.
मॉडलिंग से शुरू हुआ सफ
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले संदली सिन्हा ने मॉडलिंग की दुनिया में काम किया. उन्होंने कई विज्ञापनों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इसी दौरान उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला और उनकी किस्मत ने उन्हें ‘तुम बिन’ तक पहुंचा दिया.
‘तुम बिन’ से मिली पहचान
साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुम बिन’ संदली सिन्हा के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल रही. इस फिल्म में वह तीन पुरुष किरदारों के बीच मुख्य महिला भूमिका में नजर आई थीं. फिल्म की कहानी, संगीत और कलाकारों की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने पसंद किया। संदली के किरदार को भी खूब चर्चा मिली.
ये भी पढ़ें - Salman Khan Maatrubhumi: फिल्म को मिली Government Clearance, अब रिलीज डेट पर टिकी नजरें
फिल्मों में नहीं बना लंबा सफर
‘तुम बिन’ के बाद संदली ने कुछ और फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें पहली फिल्म जैसी सफलता नहीं मिल पाई. धीरे-धीरे फिल्मों में उनकी मौजूदगी कम होती गई. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनानी शुरू कर दी और निजी जिंदगी पर ध्यान देने लगीं.
अब क्या कर रही हैं संदली सिन्हा?
फिल्मों से दूर होने के बाद संदली सिन्हा ने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर कारोबार संभालने पर ध्यान दिया. अब वह अपनी पारिवारिक जिंदगी और बिजनेस को ज्यादा समय देती हैं. यही वजह है कि वह लंबे समय से ग्लैमर और फिल्मी लाइमलाइट से दूर नजर आती हैं.