Sara Arjun: अभिनेत्री सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'धुरंधर' में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया है। उनके अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म में उन्होंने यमाली (राकेश बेदी) की बेटी एलीना का किरदार अदा किया है। वहीं, इस बीच सारा अर्जुन अपने हालिया फोटोशूट को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर साड़ी में अपनी ये खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है, जिन पर से नजरें हटा पाना भी मुश्किल है।
प्यार से फैंस 'छोटी ऐश्वर्या' कहते हैं
आपको बता दें कि 20 साल की एक्ट्रेस अपने खूबसूरत लुक्स से सोशल मीडिया पर ढेरों तारीफें बटोर रही हैं। सारा अर्जुन को प्यार से फैंस 'छोटी ऐश्वर्या' कहते हैं। क्योंकि सारा अर्जुन ने 'पोन्नियन सेलवन' में ऐश्वर्या राय के बचपन का किरदार निभाया था। इस रोल के बाद वे काफी फेमस हुई थीं। अब सारा ने बतौर लीड हीरोइन अपने करियर की शुरुआत कर दी है और बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों की रेस में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो
बता दें कि सारा अर्जुन अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'यूफोरिया' के प्रीमियर पर ये टिशू साड़ी पहनकर पहुंची थीं। जिसकी फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसमें उन्होंने Divani लेबल की ये कस्टम साड़ी पहनी थी, सारा अर्जुन की इस साड़ी में गोल्ड का टच भी दिख रहा है। इस साड़ी को उन्होंने फुल स्लीव ब्लैक ब्लाउज के साथ पेयर किया था। डीप नेकलाइन और बैक पर डोरी डिजाइन वाला ब्लाउज उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा है।
सारा का परफेक्ट रॉयल लुक
वहीं ज्वेलरी की बात करें तो अभिनेत्री ने बड़े-बड़े ईयरिंग्स पहने थे, जिनमें रेड और ग्रीन पर्ल्स दिख रहे हैं। इसके अलावा कोई और ज्वेलरी नहीं पहनी थी। सारा का मिनिमल मेकअप उन्हें परफेक्ट रॉयल लुक दे रहा है। सारा का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।