MCD Officer Suspension : दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना के बाद दिल्ली नगर निगम यानी MCD ने बड़ा कदम उठाया है। हादसे के बाद South Zone के पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। MCD Commissioner के आदेश पर हुई इस कार्रवाई को मामले में सरकार का पहला बड़ा प्रशासनिक एक्शन माना जा रहा है। सभी अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक Suspension जारी रहेगा।
MCD के पांच अधिकारियों पर गिरी गाज
निलंबित किए गए अधिकारियों में South Zone के Deputy Commissioner राकेश कुमार शामिल हैं। उनके अलावा SE रणवीर सिंह, EE (Building) ललित कुमार गोयल, AE (Building) सुनील चौहान और Junior Engineer आशीष कुमार को भी Suspend किया गया है। हादसे के बाद निगम स्तर पर जिम्मेदारी तय करने की दिशा में यह अहम कार्रवाई मानी जा रही है।
ऐसे कामचोर अफसरों का इलाज बहुत जरूरी हैं।@gupta_rekha जी ने जमकर क्लास लगाई अफसरों की। pic.twitter.com/uK2jvIM6CA
— Sandeep Thakur (@thakurbjpdelhi) September 7, 2026
Vigilance Department ने जारी किए आदेश
MCD Vigilance Department की ओर से सभी अधिकारियों के लिए अलग-अलग Suspension Orders जारी किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों का निलंबन उनके खिलाफ चलने वाली Disciplinary Action के लंबित रहने तक प्रभावी रहेगा। यानी जांच और विभागीय प्रक्रिया पूरी होने तक अधिकारी निलंबित रहेंगे।
ये भी पढ़ें : Saty Niketan हादसे का खौफनाक Video आया सामने, पलभर में जमींदोज हुई पूरी बिल्डिंग
इमारत हादसे के बाद एक्शन तेज
सत्य निकेतन में इमारत ढहने के बाद राहत और बचाव अभियान के साथ प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। हादसे में कई लोगों की जान गई और कई लोग मलबे में फंसे थे। घटना को लेकर इमारत की स्थिति, मरम्मत कार्य और संबंधित विभागों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच MCD की ओर से पांच अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।
जांच में तय होगी जिम्मेदारी
अधिकारियों का Suspension फिलहाल अनुशासनात्मक कार्रवाई से जुड़ा है। आगे की जांच में यह पता लगाया जाएगा कि इमारत से जुड़े मामलों में संबंधित अधिकारियों की क्या भूमिका रही और कहीं नियमों की अनदेखी तो नहीं हुई। इस कार्रवाई के बाद अब जांच की रिपोर्ट और आगे होने वाली Departmental Action पर नजर रहेगी।