SBI Credit Card Rules 2026 : दिसंबर से लागू होंगे नए नियमस्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। 1 दिसंबर 2026 से SBI क्रेडिट कार्ड के कुछ नियम बदलने जा रहे हैं। नए नियमों के तहत परिवहन और ईंधन से जुड़े बड़े लेन-देन पर अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है। इसका असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो क्रेडिट कार्ड से ज्यादा रकम के ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल भुगतान करते हैं। SBI कार्ड की ओर से 27 अक्टूबर को जारी नोटिस में इन बदलावों की जानकारी दी गई है।
ट्रांसपोर्टेशन पर लगेगा 1% चार्ज
नए नियम के मुताबिक, 30 हजार रुपये से अधिक के हर ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगेगा। यह नियम MCC 4111, 4784 और 4131 के तहत आने वाले लेन-देन पर लागू होगा। उदाहरण के तौर पर अगर कोई ग्राहक 35 हजार रुपये का ट्रांसपोर्टेशन भुगतान करता है, तो उसे 350 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। वहीं, 25 हजार या 30 हजार रुपये के भुगतान पर यह शुल्क नहीं लगेगा।
कितने खर्च पर कितना देना होगा?
नए नियम को उदाहरण से समझें तो 35 हजार रुपये के ट्रांसपोर्टेशन भुगतान पर 350 रुपये और 50 हजार रुपये के भुगतान पर 500 रुपये अतिरिक्त चार्ज लगेगा। यानी 30 हजार रुपये की सीमा पार होने पर पूरे ट्रांजैक्शन की रकम पर 1 फीसदी शुल्क देना होगा। यह बदलाव उन ग्राहकों के लिए अहम है जो एक बार में बड़ी रकम का परिवहन से जुड़ा भुगतान क्रेडिट कार्ड से करते हैं।
फ्यूल खर्च पर भी बढ़ेगा बोझ
SBI क्रेडिट कार्ड के नए नियमों में पेट्रोल और अन्य ईंधन से जुड़े भुगतान भी शामिल हैं। अगर किसी ग्राहक के एक बिलिंग साइकिल में कुल फ्यूल ट्रांजैक्शन 50 हजार रुपये से ज्यादा हो जाते हैं, तो कुल फ्यूल खर्च पर 1 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगेगा। यह नियम MCC 5172, 5541, 5542 और 5983 के तहत आने वाले लेन-देन पर लागू होगा। यानी केवल एक बार का भुगतान नहीं, बल्कि पूरे बिलिंग साइकिल का कुल ईंधन खर्च देखा जाएगा।
ये भी पढ़ें : दिवाली-छठ से पहले रेलवे सख्त, पेंट्री कर्मचारियों को चेतावनी; ज्यादा पैसे वसूले तो होगी कार्रवाई!
55 हजार खर्च पर देने होंगे 550 रुपये
मान लीजिए किसी ग्राहक ने एक बिलिंग साइकिल में 40 हजार या 50 हजार रुपये का फ्यूल खर्च किया है, तो अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। लेकिन खर्च 55 हजार रुपये होने पर पूरे 55 हजार रुपये का 1 फीसदी यानी 550 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इसी तरह 60 हजार रुपये के फ्यूल खर्च पर 600 रुपये और 75 हजार रुपये के खर्च पर 750 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लगेगा।
किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?
इन बदलावों का असर मुख्य रूप से उन SBI क्रेडिट कार्ड धारकों पर पड़ेगा जो परिवहन पर एक बार में 30 हजार रुपये से ज्यादा या एक बिलिंग साइकिल में 50 हजार रुपये से ज्यादा का फ्यूल खर्च करते हैं। कम रकम के लेन-देन करने वाले ग्राहकों पर इन नए शुल्कों का असर नहीं पड़ेगा। इसलिए 1 दिसंबर से पहले ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वे अपने क्रेडिट कार्ड के खर्च और बिलिंग साइकिल पर ध्यान दें।