SBI Recruitment 2026: अगर आप बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर कॉन्करेंट ऑडिटर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 800 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 जून तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक sbi.bank.in वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
5. आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रखें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 821 कॉन्करेंट ऑडिटर के पद भरे जाएंगे। यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। चुने गए उम्मीदवारों की नियुक्ति कम से कम 1 साल के लिए की जाएगी। वहीं जरूरत पड़ने पर इसे 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है या फिर उम्मीदवार के 65 साल की उम्र तक नौकरी जारी रह सकती है।
कौन कर सकता है आवेदन
उम्मीदवार का एसबीआई की सेवा से 60 वर्ष की आयु में रिटायर होना जरूरी है। अधिकारी एमएमजीएस III एसएमजीएस IV या V अथवा टीईजीएस VI ग्रेड से रिटायर होने चाहिए। जिन उम्मीदवारों के पास क्रेडिट ऑडिट या विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) विभाग में काम करने का अनुभव है उन्हें इस भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
सैलरी पदानुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। MMGS-III ग्रेड के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 45,000 रुपये, SMGS-IV के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को 50,000 रुपये, SMGS-V के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को 65,000 रुपये और TEGS-VI के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को 80,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।