NEET UG Admission: देशभर के लाखों छात्र नीट यूजी 2026 के रिजल्ट का ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द परिणाम की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट घोषित होते ही देश के सभी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि कई छात्रों को लगता है कि सिर्फ नीट की परीक्षा पास करने से उन्हें मेडिकल कॉलेज में सीधे सीट मिल जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं है, एडमिशन के लिए कई जरूरी नियम और प्रक्रियाएं पूरी करनी होती हैं।
काउंसलिंग में लेना पड़ता है हिस्सा
नीट परीक्षा में सिर्फ अच्छे नंबर या रैंक लाने से एडमिशन नहीं मिलता है। इसके लिए छात्रों को मेडिकल काउंसलिंग में हिस्सा लेना पड़ता है। काउसलिंग के बाद कॉलेज और संबंधित संस्थानों द्वारा तय किए गए सभी नियमों को पूरा करना होगा, उसके बाद एडमिशन की प्रक्रिया आगे बढ़ती है।
कॉलेज सीधे नहीं देता है एडमिशन
देश के किसी भी मेडिकल कॉलेज में सीधे एडमिशन नहीं मिलता। एडमिशन केवल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ऑल इंडिया काउंसलिंग या फिर संबंधिक राज्य सरकार की काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए ही मिलता है। कॉलेज और सीट छात्रों के मेरिट, रैंक, उपलब्ध सीटों और काउंसलिंग के आधार पर तय की जाती है।
दस्तावेजों में गलती पर रद्द हो जाता है आवेदन
अगर आवेदन फॉर्म भरते समय किसी छात्र कोई गलत जानकारी, गलत दस्तावेज अपलोड कर दिया है, तो छात्र का आवेदन तुरंत रद्द कर दिया जाता है। गंभीर मामलों में छात्र पर भविष्य की परीक्षाओं के लिए प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। इसलिए आवेदन फॉर्म भरते समय छात्रों को बेहद सावधानी बरतनी चाहिए।
MBBS के अलावा कई बेहतरीन विकल्प
अगर किसी छात्र का किसी वजह से MBBS में दाखिला नहीं हो पाता है, तो उसके पास मेडिकल और हेल्थकेयर सेक्टर में कई और भी विकल्प है। छात्र BDS, BAMS और BHMS, BSc नर्सिंग, फार्मेसी और फिजियोथेरेपी, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन और फोरेंसिक साइंस और अन्य मेडिकल कोर्स में अपना करियर बना सकते हैं।