Thursday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार का दिन कुछ फिल्मों के लिए 'ब्लैक थर्सडे' साबित हुआ। शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' की रफ्तार जहां धीमी पड़ी है, वहीं शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म 'तू या मैं' का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। दूसरी तरफ, 'बॉर्डर 2' अपने चौथे हफ्ते के बावजूद मजबूती से टिकी हुई है। तो आइए यहां जानते हैं गुरुवार को मर्दानी 3, बॉर्डर 2 सहित इन सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
'ओ रोमियो'
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित और शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी स्टारर 'ओ रोमियो' ने सिनेमाघरों में अपना एक हफ्ता पूरा कर लिया है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक ओ रोमियो ने रिलीज के 7वें दिन यानी थर्सडे को 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 47.15 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी के साथ ही नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया भी अहम भूमिका में हैं।
'बॉर्डर 2'
बॉर्डर 2 ने सिनेमाघरों में अपने चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं। हालांकि चौथे हफ्ते में इस फिल्म की कमाई सबसे कम रही, लेकिन नई रिलीज फिल्मों की भीड़ के बीच भी ये फिल्म टिकी हुई है। इस फिल्म ने रिलीज के 28वें दिन यानि अपने चौथे गुरुवार को 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद इस फिल्म का भारत में 28 दिनों का टोटल नेट कलेक्शन अब 324.35 करोड़ रुपये हो गया है।
'तू या मैं'
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' के लिए बॉक्स ऑफिस का सफर बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। फिल्म का कलेक्शन गुरुवार को लाखों में सिमट कर रह गया है, इस फिल्म ने करीब ₹20-25 लाख ही कमाए। 7 दिनों में फिल्म मुश्किल से ₹4 करोड़ के आसपास पहुंच पाई है। फिल्म को दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया है और इसे साल की पहली बड़ी 'डिजास्टर' माना जा रहा है।
'मर्दानी 3'
रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं अब इसे सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं। फिल्म की 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद इस फिल्म की भारत में 21 दिन की कुल कमाई अब 46.3 करोड़ रुपये हो चुकी है।