
Shahrukh Khan Birthday: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। थरूर ने कहा कि शाहरुख को देखकर कोई भी नहीं कह सकता कि वह 60 साल के हो चुके हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, मुझे तो ये 60 वाला नंबर काफी संदिग्ध लग रहा है। थरूर ने शाहरुख को बॉलीवुड का सबसे बड़ा बादशाह बताते हुए कहा कि वह असल ज़िंदगी में द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन के किरदार जैसे हैं — जिनकी उम्र बढ़ने की बजाय घटती जाती है।
‘60 साल के सबूत नहीं मिले’
शशि थरूर ने मजाकिया लहजे में आगे कहा कि स्वतंत्र फैक्ट-चेकर और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने जांच की, लेकिन उन्हें कोई सबूत नहीं मिला कि शाहरुख वाकई 60 साल के हैं। उन्होंने कहा कि शाहरुख की ऊर्जा, लुक और हेयरस्टाइल देखकर लगता है कि वे उम्र के साथ और जवान होते जा रहे हैं। थरूर ने जोड़ा कि “जब शाहरुख 70 साल के होंगे, तब शायद किशोर रोल के लिए ऑडिशन देते नज़र आएंगे।”
यह भी देखेंःAnant Singh Arrested: दुलारचंद हत्या केस में अनंत सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
बेंजामिन बटन से की तुलना
थरूर ने शाहरुख को हॉलीवुड फिल्म द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन के किरदार से जोड़ा। उन्होंने कहा कि जिस तरह फिल्म में ब्रैड पिट का किरदार बूढ़ा पैदा होता है और धीरे-धीरे जवान होता जाता है, वैसे ही शाहरुख भी समय के साथ और ज्यादा युवा दिखने लगे हैं। बता दें कि यह फिल्म 1922 में प्रकाशित एक कहानी पर आधारित थी, जिसमें उम्र घटने की अनोखी अवधारणा दिखाई गई थी। शाहरुख खान के इस जन्मदिन पर थरूर की यह बधाई सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।