अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान लंबे समय से हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) नाम की गंभीर इम्यून सिस्टम से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। पिछले साल अक्टूबर से उनका इलाज चल रहा था और बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें भारत लाया गया था। बताया गया कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।
ACB ने जताया गहरा दुख
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर शापूर जादरान के निधन की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान में क्रिकेट को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बोर्ड ने उनके समर्पण, जुनून और खेल के प्रति योगदान को हमेशा याद रखने की बात कही।
राशिद और नबी भी मिलने पहुंचे थे
करीब दो महीने पहले अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान और मोहम्मद नबी अस्पताल पहुंचकर शापूर जादरान का हालचाल लेने गए थे। उनके भाई के मुताबिक डॉक्टरों की सलाह पर भारत में इलाज कराया जा रहा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
इसे भी पढ़ें : Sanju Samson को ड्रॉप नहीं किया गया! BCCI ने बताई Zimbabwe दौरे से बाहर रहने की असली वजह
ऐसा रहा अंतरराष्ट्रीय करियर
शापूर जादरान ने अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे और 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वनडे में उन्होंने 43 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 37 विकेट अपने नाम किए। अफगानिस्तान क्रिकेट के शुरुआती दौर में उनकी तेज गेंदबाजी ने टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।