
Student jumped fourth floor: गुजरात के अहमदाबाद में स्थित सोम ललित स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। यह दर्दनाक घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे लंच ब्रेक के दौरान हुई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि छात्रा बालकनी में चाबी का छल्ला घुमाते हुए टहल रही थी, फिर अचानक रेलिंग पार कर नीचे कूद गई। छात्रा को तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह दृश्य इतना भयावह था कि पूरे स्कूल में चीख-पुकार मच गई।
छात्रा ने हाल ही में स्कूल जॉइन किया था
स्कूल के प्रबंधक प्रग्नेश शास्त्री के अनुसार, छात्रा पिछले पांच वर्षों से इसी स्कूल में पढ़ रही थी और वह एक महीने की छुट्टी के बाद हाल ही में 10 दिन पहले ही स्कूल लौटी थी। उसने मेडिकल सर्टिफिकेट भी जमा कराया था। छात्रा के पिता ही उसे सुबह स्कूल छोड़कर गए थे। प्रत्यक्षदर्शी छात्रों का कहना है कि वह क्लास के दौरान अचानक चिल्लाने लगी थी, हालांकि टीचर ने स्थिति को संभाल लिया था। लेकिन लंच ब्रेक में इस हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया।
यह भी पढ़ेंःBhopal Cable Bridge: भोपाल को मिलेगी देश का दूसरा सबसे लंबा केबल ब्रिज, एयरपोर्ट जाना होगा आसान
पुलिस ने शुरू की जांच, नहीं मिला कोई संदेहास्पद कारण
नवरंगपुरा पुलिस ने इस मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्रा के स्कूल टीचर्स, स्टाफ और कुछ छात्रों के बयान भी दर्ज किए हैं। अब तक की जांच में कोई गड़बड़ी या साजिश के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के आत्महत्या करने की वजह अब तक साफ नहीं है और जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। छात्रा की मौत से उसके परिजन गहरे सदमे में हैं।