
UP Police SI, ASI Admit Card: यूपी पुलिस एसआई, एएसआई एवं कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 28 अक्टूबर को जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.upprpb.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद UP Police Computer Operator और SI ASI Admit Card Download लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस डेट को होगी परीक्षा
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए की भर्ती परीक्षा 1 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। तो वहीं एसआई और एएसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तय आयोजित होगी।
400 अंकों को होगी परीक्षा
बता दें कि भर्ती परीक्षा के लिए 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। प्रत्येक प्रश्न समान अंक का होगा और परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रश्नपत्र में 200 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जो चार प्रमुख विषयों पर आधारित होंगे।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी व्यक्तिगत विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो तुरंत UPPRPB से संपर्क करें। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और निर्देशों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है। बता दें कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है, बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।