Skoda New Launch: भारत में स्कोडा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 20 जनवरी यानि आज Skoda Kushaq Facelift को भारत में पेश कर दिया गया है। फेसलिफ्ट में कई बदलाव किए गए हैं और कई नए फीचर्स को भी ऑफर किया गया है। इसके साथ ही निर्माता ने मोंटे कार्लो एडिशन को भी पेश किया है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
मिलेंगे ये फीचर्स
आपको बता दें कि नई Skoda Kushaq Facelift में फुल LED लाइटिंग सेटअप दिया गया है। नए हेडलैंप, अपडेटेड ग्रिल और कनेक्टेड LED डिजाइन SUV को ज्यादा चौड़ा और प्रीमियम लुक देते हैं। साइज में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसमें पहले की तरह 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। वहीं, केबिन में सबसे बड़ा बदलाव नया 26.03 सेमी का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो पूरी तरह नया डिजाइन लेकर आता है। इसके साथ 25.6 सेमी का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
पैनोरमिक सनरूफ का ऑप्शन दिया जा रहा
नई कुशाक के साथ स्कोडा ने एक और शानदार प्रयोग किया है। कंपनी ने इस एसयूवी के वेरिएंट में ही इलेक्ट्रिक सनरूफ दे दिया है, जबकि टॉप वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ का ऑप्शन दिया जा रहा है। इस फीचर के साथ सनरूफ के शौकीनों के लिए ये एसयूवी और भी ख़ास हो गई है।
यह भी पढ़ें: Vinfast New Launch: भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है Vinfast VF5 एसयूवी, मिल सकते हैं ये फीचर्स, जानें कितनी होगी कीमत
कितना दमदार इंजन
स्कोडा की ओर से एसयूवी में पेट्रोल इंजन के विकल्प दिए गए हैं। जिसमें एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिससे 85 किलोवाट की पावर और 178 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसके 1.5 लीटर की क्षमता के पेट्रोल इंजन से 110 किलोवाट की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं।
कीमत का जल्द होगी घोषणा
वहीं, कीमत की बात करें, तो अभी स्कोडा ने नई कुशाक की कीमतों का ऐलान नहीं किया है। इसकी आधिकारिक बुकिंग शुरू की जा चुकी है। जिसे कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से बुक किया जा सकता है। इसकी कीमतों की घोषणा बहुत जल्द ही घोषणा की जाएगी।