Vinfast New Launch: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है, इसी को देखते हुए Vinfast कंपनी भारत में अपने बिजनेस को तेजी से फैला रही है। विनफास्ट की ओर से भी जल्द ही एक और इलेक्ट्रिक एसयूवी Vinfast VF5 को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। वैसे तो निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को 2026 में पेश किया जा सकता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस एसयूवी में क्या-क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं।
2026 के मध्य तक हो सकती है पेश
आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को 2026 के मध्य तक पेश किया जा सकता है। वहीं, इसके कीमत की बात करें, तो निर्माता की ओर से इस एसयूवी को भारतीय बाजार में 10 लाख रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 15 लाख रुपये तक हो सकती है। लेकिन अभी तक कंपनी की ओर से लॉन्च, फीचर्स या कीमत की किसी भी प्रकार की कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।
मिल सकते हैं ये फीचर्स
आपको बता दें कि निर्माता की ओर से Vinfast VF5 में एलईडी लाइट, 16-17 इंच व्हील, सात इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आठ इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, थ्री स्पोक स्टेयरिंग व्हील, पीएम 2.5 एयर फिल्टर, लेदरेट सीट, ऑटो हेडलाइट, चार स्पीकर ऑडियो सिस्टम, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Skoda New Launch: नई Skoda Kushaq फेसलिफ्ट का पहला टीजर हुआ जारी, इस दिन हो सकती है लॉन्च
मिल सकता है दो बैटरी पैक
आपको बता दें कि Vinfast VF5 मॉडल पहले से वियतनाम और इंडोनेशिया में बिक रहा है और भारत में टाटा पंच ईवी जैसे मॉडलों को टक्कर दे सकता है। ग्लोबल मार्केट में VF5 दो बैटरी ऑप्शन के साथ आता है। जिसमें 29.6kwh और 37.23kwh पैक शामिल है। जिससे इसे 326 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। इसमें लगी मोटर से एसयूवी को 136 हॉर्स पावर और 125 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
इनसे होगा मुकाबला
साइज के मामले में यह पंच ईवी से लंबी है, इसका व्हीलबेस भी ज्यादा है। वीएफ5 का मुकाबला Tata Punch EV, Mahindra XUV 3XO EV के साथ हो सकता है।