Skoda Octavia Full Hybrid: स्कोडा ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी लोकप्रिय सेडान कार Octavia को एक नए फुल-हाइब्रिड इंजन सेटअप के साथ पेश किया है। यह अब तक के माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम से अलग है, क्योंकि यह कार कम दूरी और हल्के लोड में सिर्फ इलेक्ट्रिक मोटर के सहारे चल सकती है। नई व्यवस्था में 1.5-लीटर TSI petrol engine के साथ दो electric motors और 1.6kWh battery दी गई है।
सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम
बता दें कि यह एक सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम है। इसे चार्ज करने के लिए किसी प्लग, केबल या सॉकेट की जरूरत नहीं पड़ती। जब आप ब्रेक लगाते हैं या कार धीमी करते हैं, तो उस एनर्जी को रिकवर करके बैटरी चार्ज हो जाती है। जरूरत पड़ने पर पेट्रोल इंजन भी बैटरी को चार्ज करता रहता है।
इंजन और पावर
नई Octavia full hybrid में 1.5 लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और 1.6kWh की बैटरी दी गई है। Octavia full hybrid को दो power output में पेश किया गया है। पहला version 100kW यानी करीब 136hp और दूसरा 125kW यानी करीब 170hp का है। कंपनी के अनुसार हाइब्रिड सिस्टम सीरीज और parallel दोनों तरीके से काम कर सकता है और अलग-अलग ड्राइविंग conditions के हिसाब से पेट्रोल तथा इलेक्ट्रिक पॉवर का इस्तेमाल अपने आप तय करता है। इसकी टॉप स्पीड 180 किमी/धंटा तय की गई है।
यह भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में कारों की बहार; अक्टूबर 2026 में लॉन्च होने जा रही हैं ये 8 नई कारें, देखें पूरी लिस्ट
क्या भारत में आएगी?
फिलहाल स्कोडा ने इसे केवल विदेशी बाजारों के लिए पेश किया है। भारत में इसे कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी कीमत क्या होगी या इसके कौन से वेरिएंट आएंगे। इस पर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए फिलहाल इसे भारत में आने वाली कार के तौर पर नहीं, बल्कि विदेशों में पेश किए गए नए Octavia powertrain के तौर पर देखना सही होगा।