दोहा में खेले जा रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के पहले सेमीफाइनल में एक समय लग रहा था कि भारत A बांग्लादेश A को 150 के अंदर रोक लेगा, लेकिन तभी मैदान पर आया SM Meherob का ऐसा तूफान आया जिसने सबको हिलाकर रख दिया. 17 गेंद पर 42 * रन…बनाकर सबको हैरान कर दिया, सिर्फ यही नहीं, टीम इंडिया के गेंदबाजों का भुर्ता बना डाला, नमन धीर के ओवर में तो Meherob ने 6, 0, 6, 6, 4, 6 ठोककर कुल 28 रन बटोरे और मैच का पूरा रुख बदल दिया. ये ओवर न सिर्फ भारत की रणनीति तोड़ गया, बल्कि बांग्लादेश को एक ऐसा मोमेंटम दिया जिसने भारतीय गेंदबाजों को हिलाकर रख दिया.
आखिरी 3 ओवर ने बना दिया मैच एकतरफा
17 ओवर तक बांग्लादेश A का स्कोर था 133/6, लेकिन अंतिम 18 गेंदों में टीम ने 61 रन कूटकर स्कोर 194/6 पहुंचा दिया। माना जा रहा था कि भारत 160 के आसपास लक्ष्य पाएगा, मगर Meherob ने अकेले मैच भारत के हाथ से खींच लिया. Harsh Dubey, Gurjapneet Singh और Vyshak की गेंदों पर पहले से सेट Habibur Rahman (65) और फिर Meherob ने जमकर प्रहार किया. Meherob ने न सिर्फ टीम को बचाया बल्कि ऐसे समय पर छक्कों की बरसात की जब हर गेंद मैच बदल रही थी.
भारत के गेंदबाज हुए बेअसर, रणनीति ढही
पूरे टूर्नामेंट में भारत A की गेंदबाजी ठंडी दिखी थी और सेमीफाइनल में यह कमजोरी खुलकर सामने आ गई. शुरुआत तो भारत ने अच्छी की गुर्जपनीत सिंह ने जिशान आलम को आउट किया, सुयश शर्मा और नमन धीर ने कुछ विकेट चटकाए, लेकिन मध्यम ओवरों में भारतीय गेंदबाज पूरी तरह लाइन-लेंथ खो बैठे. Habibur Rahman Sohan ने 65 रन बनाकर India A की मुश्किलें बढ़ाईं, लेकिन अंतिम झटका Meherob ने दे दिया. बल्लेबाजी के इस तूफान ने भारत के हर गेंदबाज को टारगेट बनाया और ड्रेसिंग रूम का माहौल गंभीर कर दिया.
इसे भी पढ़ें : England पर टूटा Mitchell Starc का कहर, 14 साल में पहली बार टेस्ट पारी में झटके 7 विकेट
अब भारत के सामने 195 रन की चुनौती
बांग्लादेश A ने भारत के सामने 195 रन का विशाल लक्ष्य रखा है. भारत A की बैटिंग में वैभव सूर्यवंशी जैसा धुआंधार बल्लेबाज है, लेकिन शुरुआत से दबाव रहेगा। कप्तान जितेश शर्मा और प्रियांश आर्य पर भी जिम्मेदारी बड़ी है. मैच जीतने के लिए भारत को शुरुआत अच्छी करनी होगी और बीच के ओवरों में विकेट बचाकर रन गति बनाए रखनी होगी. लेकिन यह साफ दिख गया कि Meherob ने एक ओवर में जो 28 रन ठोके, उसने पूरे मुकाबले को भारत से दूर धकेल दिया है. अब देखना होगा कि टीम इंडिया इस चुनौती को पार कर पाती है या नहीं.