Smart Tv Warning: स्मार्ट टीवी ने मनोरंजन के अनुभव को पूरी तरह बदल दिया है। यूट्यूब, नेटफ्लिक्स देखने से लेकर बोलकर अपनी पसंदीदा फ़िल्म खोजना, वॉइस असिस्टेंट की वजह से अब बेहद आसान हो गया है। रिमोर्ट पर बिना बटन दबाए सिर्फ़ आवाज़ देकर कंटेंट ढूँढना काफ़ी सुविधाजनक लगता है, लेकिन जिस माइक्रोफोन की मदद से ये काम आसान होते हैं, वही प्राइवेसी को लेकर चिंता की वजह भी बन सकता है।
हमेशा एक्टिव रहता है माइक
बता दें कि कई स्मार्ट टीवी में वॉइस असिस्टेंट हमेशा बैकग्राउंड में एक्टिव रहते हैं। इसका मतलब है कि टीवी का माइक्रोफ़ोन आपकी रोज़मर्रा की बातचीत को लगातार सुन सकता है। तो आइए जानते हैं कि Smart TV का Mic प्राइवेसी का खतरा कैसे बन सकता है और इससे कैसे बचें.
सर्वर पर जाता है डेटा
स्मार्ट टीवी का माइक्रोफ़ोन "Hey Google" या 'Wake Word' को सुनने के लिए बैकग्राउंड में हमेशा चालू रहता है। भले ही टीवी आपकी हर बात न समझें लेकिन यह आपको लगातार सुनता रहता है। वॉइस कमॉड को समझने और प्रोसेस करने के लिए ऑडियो डेटा कंपनी या थर्ड पार्टी सर्वर तक भेजा जा सकता है।
हैकिंग का जोखिम
स्मार्ट टीवी वाई-फ़ाई और इंटरनेट से कनेक्ट रहते हैं। अगर किसी हैकर को टीवी का ऐक्सेस मिल जाता है, तो माइक्रोफ़ोन या कैमरे का ग़लत इस्तेमाल हो सकता है। अगर आपके टीवी में कैमरा दिया गया है, तो इस्तेमाल न होने पर उसे कवर करके रखना भी एक अच्छी सुरक्षा आदत है।
यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro पर टिकी सबकी नजर, लॉन्च से पहले सामने आए चौंकाने वाले बदलाव
स्मार्ट टीवी की सेटिंग्स में करें बदलाव
1. Smart TV में माइक्रोफ़ोन बंद कर करने के लिए सेटिंग्स में जाएँ।
2. फिर प्राइवेसी और गूगल असिस्टेंट सेटिंग्स खोलें।
3. यहाँ Hands-Free Mic और Voice Control के ऑप्शन को बंद कर दें।
क्या माइक्रोफ़ोन बंद करने से टीवी ख़राब हो जाएगा?
नहीं, अगर आप वॉइस कमांड का बहुत कम इस्तेमाल करते हैं, तो इसे बंद करने से टीवी की बाक़ी सुविधाओं पर कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा। सिर्फ़ 'हैंड्स-फ्री' वॉइस कंट्रोल बंद होगा।