प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आम लोगों का बिजली बिल घटाने और घर-घर सोलर सिस्टम पहुंचाने की एक बड़ी सरकारी स्कीम है. इसमें छत पर सोलर पैनल लगवाने पर मोटी सब्सिडी मिलती है और महीने का बिजली बिल लगभग खत्म हो जाता है. लेकिन किराए के घर में रहने वालों के मन में ये सवाल हमेशा रहता है कि क्या वह भी इस योजना का फायदा उठा सकते हैं? इसका जवाब ज्यादा लोगों को चौंका देता है , किराएदार भी इस योजना का पूरा लाभ ले सकते हैं, बस इसके लिए कुछ जरूरी नियम और दस्तावेज पूरे करने होंगे.
मकान मालिक की लिखित अनुमति
सबसे जरूरी शर्त है मकान मालिक की लिखित अनुमति. इसके बिना किराएदार न तो सोलर पैनल लगवा सकते हैं और न ही योजना का लाभ ले सकते हैं. मकान मालिक की साइन की हुई परमिशन, उसकी पहचान, प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज और बिजली कनेक्शन की डिटेल आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करनी होती है. अगर बिजली कनेक्शन किराएदार के नाम पर है, तो प्रक्रिया और आसान हो जाती है. अन्यथा, मकान मालिक की सहमति का दस्तावेज लगाना अनिवार्य है. इस पूरी प्रक्रिया में दोनों पक्षों को पहले से अपनी जिम्मेदारियों पर सहमति बनानी चाहिए, ताकि बाद में मेंटेनेंस या किसी तकनीकी दिक्कत को लेकर कोई विवाद न हो.
ये भी पढ़ें : Sanjay Kapoor की वसीयत पर बड़ा धमाका, मां ने बहू पर लगाए चौंकाने वाले आरोप, आप भी जानिए !
रेंट एग्रीमेंट में भी एक लाइन जोड़ देना बेहतर
सरकार सलाह देती है कि रेंट एग्रीमेंट में भी एक लाइन जोड़ देना बेहतर होता है, जिसमें ये साफ बताया जाए कि किराएदार मकान मालिक की अनुमति से सोलर सिस्टम लगवा रहा है. ऐसा करने से आगे चलकर किसी भी तरह की समस्या नहीं आती और प्रक्रिया पूरी तरह ऑफिशियल मानी जाती है. इंस्टॉलेशन के बाद सोलर सिस्टम की देखभाल और छोटी-मोटी मरम्मत दोनों की साझा जिम्मेदारी होती है. इसलिए किराएदार और मकान मालिक को पहले ही सब बातें स्पष्ट कर लेनी चाहिए.
ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं !
किराएदार या मकान मालिक नों में से कोई भी व्यक्ति PM Surya Ghar Yojana के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है. आवेदन स्वीकृत होने के बाद सोलर पैनल लगवाए जाते हैं और फिर विभाग की टीम साइट का निरीक्षण करती है. वेरिफिकेशन पूरा होते ही सब्सिडी जारी कर दी जाती है. इससे किराएदार के बिजली बिल में भारी कमी आती है और कई मामलों में बिल लगभग शून्य तक पहुंच जाता है. साफ है कि थोड़ी-सी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, तो किराए के घर में भी मुफ्त बिजली का फायदा उठाया जा सकता है.