Solar Car In India: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और प्रदूषण से राहत देने के लिए पुणे की स्टार्टअप कंपनी वायवे मोबिलिटी ने भारत की पहली सोलर-पावर्ज इलेक्ट्रिक माइक्रो कार Vayve Eva पेश की है। यह कार अपनी छत पर लगे सोलर पैनल और कॉ्म्पैक्ट डिजाइन की वजह से चर्चा में है। कंपनी के मुताबिक, यह कार अलग-अलग वेरिएंट में आती है और इसका टॉप मॉडल एक बार चार्ज करने पर 250 किलोमीटर तक की रेंज देता है।
सोलर पैनल से मिलेगी एक्स्ट्रा रेंज
आपको बता दें कि Vayve Eva की छत पर खास फोटोवोल्टिक यानी PV सोलर पैनल लगाए गए हैं। ये पैनल धूप से बिजली बनाकर कार की बैटरी को चार्ज करते हैं। कंपनी के मुताबिक सोलर रूफ की मदद से यह कार रोद लगभग 10 से 12 किलोमीटर तर अतिरिक्त चल सकती है। वहीं रात में या बादल होने पर पर बैटरी में स्टोर एनर्जी से कार को बिजली मिलती है। इसके अलावा कार में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया जाता है, जो गाड़ी की गति कम होने के दौरान पैदा होने वाली काइनेटिक एनर्जी को कैप्चर करके स्टोर करने में मदद करता है।
वेरिएंट और रेंज
कंपनी ने इस कार को ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से 3 वेरिएंट में पेश किया है।
- Nova वेरिएंट में 9 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज पर 125 किलोमीटर तक की रेंज देता है।
- Stella वेरिएंट में 12.6 kWh की बैटरी दी गई है, जो 175 किलोमीटर तक की रेंज देती है।
- इस कार का टॉप वेरिएंट Vega है। इसमें 18 kWh का बैटरी पैक मिलता है। यह एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 250 किलोमीटर तक की रेंज देती है।
स्पीड और चार्जिंग
Vayve Eva की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार 5 सेकंड में पकड़ लेती है। इसे घर के सामान्य 15A सॉकेट और DC फास्ट चार्जर दोनों से चार्ज किया जा सकता है।
कितनी है कीमत
वहीं इसके कीमत की बात करें, तो Vayve Eva की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.25 लाख रुपये रखी गई है। इसमें 2 बड़े और 1 बच्चा आसानी से बैठ सकते हैं। इसका छोटा और कॉ्म्पैक्ट साइज शहरों के ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या से निपटने में काफी मददगार है।