.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D475c3192-7803-4691-8b44-58ccce9dcccc&w=3840&q=75)
SpiceJet plane makes Emergency Landing: मुंबई एयरपोर्ट पर शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक, कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के Q400 विमान का एक पहिया उड़ान भरते समय रनवे पर ही छूट गया। इसके बावजूद विमान ने अपनी यात्रा जारी रखी और तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी गई। मुंबई पहुंचने पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित उतरे। घटना के बाद कुछ देर के लिए एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित किया गया था।
एयरपोर्ट प्रवक्ता का बयान
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) के प्रवक्ता ने बताया कि 12 सितंबर 2025 को दोपहर 3:51 बजे विमान को तकनीकी दिक्कत के चलते आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान पूरी सुरक्षा प्रक्रिया अपनाई गई और विमान को रनवे 27 पर सुरक्षित उतारा गया। प्रवक्ता के अनुसार, सभी यात्री सुरक्षित हैं और कुछ ही देर बाद एयरपोर्ट पर सामान्य संचालन फिर से शुरू कर दिया गया। इस घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है।
यह भी देखेंःBig change in Banke Bihari temple: बांके बिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब नहीं मिलेगा वीआईपी दर्शन
एयर इंडिया की उड़ान में भी तकनीकी खराबी
इसी हफ्ते दिल्ली से सिंगापुर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में भी बड़ी दिक्कत सामने आई थी। बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान के एसी और पावर सप्लाई सिस्टम में गड़बड़ी के चलते यात्रियों को करीब दो घंटे तक विमान में बैठना पड़ा और बाद में 200 से अधिक यात्रियों को नीचे उतारना पड़ा। एयर इंडिया ने बयान जारी कर बताया कि यात्रियों को लगातार जानकारी दी जाती रही और उन्हें भोजन-पानी भी उपलब्ध कराया गया। तकनीकी खामी दूर करने के बाद विमान सुबह 5:36 बजे रवाना हुआ। इन घटनाओं ने एक बार फिर विमान सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।