How to Fix Split Ends Hairs : लंबे और खूबसूरत बाल हर महिला की चाहत होती है, लेकिन कई बार बालों के दोमुंहे होने की वजह से उनकी खूबसूरती फीकी पड़ने लगती है। बालों के सिरों का फटना, रूखापन और उलझना आम समस्या है। ज्यादा हीट स्टाइलिंग, केमिकल प्रोडक्ट्स, धूप और बालों में नमी की कमी इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में बालों की सही देखभाल करना जरूरी हो जाता है.
एलोवेरा से बनाएं नेचुरल सीरम
बालों को सॉफ्ट और मैनेजेबल बनाए रखने के लिए घर पर एलोवेरा बेस्ड सीरम तैयार किया जा सकता है. इसके लिए एक चम्मच शुद्ध एलोवेरा जेल लें और इसमें कुछ बूंदें नारियल तेल की मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। अगर आपके बाल बहुत ड्राई हैं तो नारियल तेल की मात्रा थोड़ी बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, बहुत ज्यादा तेल इस्तेमाल करने से बाल चिपचिपे हो सकते हैं.
बालों के सिरों पर लगाएं
बाल धोने के बाद उन्हें हल्का सुखा लें. अब तैयार मिश्रण को बालों की लंबाई और खासतौर पर सिरों पर हल्के हाथों से लगाएं. इसे स्कैल्प पर लगाने की जरूरत नहीं है. कुछ देर के लिए इसे बालों पर रहने दें और फिर सामान्य तरीके से बालों को स्टाइल करें। हफ्ते में एक-दो बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
बालों को मिल सकती है नमी
एलोवेरा बालों को मॉइस्चराइज और सॉफ्ट महसूस कराने में मदद कर सकता है, जबकि नारियल तेल बालों की कंडीशनिंग में सहायक माना जाता है. इससे रूखे और बेजान बाल कुछ हद तक मुलायम और चमकदार नजर आ सकते हैं। हालांकि, हर व्यक्ति के बालों का टेक्सचर अलग होता है, इसलिए पहली बार इस्तेमाल से पहले थोड़ी मात्रा से शुरुआत करना बेहतर है.
ये भी पढ़ें - Navratri 2026 Colors: नवरात्रि के 9 दिन पहनें ये शुभ रंग, यहां देखें पूरी कलर लिस्ट
एक बात जरूर रखें ध्यान
घरेलू सीरम दोमुंहे बालों को स्थायी रूप से जोड़ नहीं सकता. एक बार बाल का सिरा फट जाने के बाद उसे पूरी तरह ठीक करने का प्रभावी तरीका ट्रिमिंग ही है। इसलिए नियमित रूप से बालों की हल्की ट्रिमिंग करवाएं और स्ट्रेटनर, कर्लर व बहुत ज्यादा गर्म पानी के इस्तेमाल से बचें। इससे बालों को आगे होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिल सकती है.