SSC CGL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी SSC ने CGL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए केंद्र सरकार के कई बड़े मंत्रालयों और विभागों में 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 जून तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
5. आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रखें।
इतने पदों पर निकली भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 12 हजार 256 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें इनमें सहायक अनुभाग अधिकारी, आयकर निरीक्षक, सीबीआई उपनिरीक्षक, लेखा परीक्षक, अकाउंटेंट, कर सहायक और केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक जैसे पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को अलग-अलग मंत्रालयों और सरकारी कार्यालयों में तैनाती दी जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। कुछ विशेष पदों के लिए संबंधित विषय में विशेष योग्यता मांगी गई है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पूरा आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: HCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में मैनेजर समेत 70 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो भर्ती में अलग-अलग पदों के अनुसार आयु सीमा तय की गई है। कुछ पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष रखी गई है, जबकि कई पदों के लिए अधिकतम आयु 30 से 32 वर्ष तक तय की गई है। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
SSC CGL के जरिए चयनित उम्मीदवारों को शानदार सैलरी दी जाती है। शुरुआती सैलरी लगभग 25000 रुपये से शुरू होकर 1.5 लाख रुपये तक जा सकती है। इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलता है।