SSC CGL 2025 Tier 2 Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से सीजीएल टियर 2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी ने सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एक पीडीएफ ओपन हो जाएगा।
STEP 4. इसमें रोल नंबर और नाम सर्च करें।
STEP 5. रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
कटऑफ लिस्ट भी जारी
एसएससी की ओर से सीजीएल परीक्षा की कटऑफ लिस्ट भी जारी की गई है। उम्मीदवार कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: NIOS Admit Card 2026: एनआईओएस कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
इतने पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2025-26 परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में ग्रुप बी और सी कैटेगरी के लगभग 14528 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। टियर-2 परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा के साथ ही अब सफल अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के अगले और अंतिम पड़ाव यानी डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की ओर बढ़ेंगे।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट
10वीं और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
ग्रेजुएशन की डिग्री और सभी वर्षों की मार्कशीट
जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
आईडी प्रूफ (आधार कार्ड/पैन कार्ड)
पासपोर्ट साइज फोटो और एडमिट कार्ड की कॉपी
स्कोरकार्ड
इस दिन हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि एसएससी की ओर से सीजीएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 12 से 26 सितंबर, 2025 के बीच किया गया था। इसके साथ ही जो उम्मीदवार टियर-1 की परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। उन उम्मीदवारों के लिए टियर-2 परीक्षा का आयोजन 19 जनवरी, 2026 को किया गया था। टियर-2 परीक्षा की फाइनल आंसर-की 30 जनवरी, 2026 को जारी की गई थी। अब इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है।