SSC GD Score Card 2026 Link: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कांस्टेबल जीडी परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार कांस्टेबल जीडी की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख व डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
प्राप्त अंकों की जानकारी
एसएससी की ओर से कांस्टेबल जीडी परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद परीक्षा में प्राप्त अंकों की जानकारी देख सकते हैं। बता दें, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 53,690 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं।
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद 'SSC Constable GD Score Card 2026' लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
STEP 4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: JEE Main 2026 Result: एनटीए ने जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
इस दिन हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि एसएससी की ओर से कांस्टेबल जीडी परीक्षा 04 से 25 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इसकी आंसर-की 4 मार्च को जारी हुई थी और फाइनल आंसर-की 26 जून, 2025 को जारी की गई थी। एसएससी की ओर से फिजिकल टेस्ट का आयोजन 20 से 12 मार्च, 2025 किया गया था।