SSC Delhi Police Constable: एसएससी की ओर से दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव- पुरुष एवं महिला) भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर से 6 जनवरी तक किया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
STEP 3. अब लॉगिन डिटेल भरकर सबमिट करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड/ सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
बता दें कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 18 दिसंबर से 6 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। जिनकी परीक्षा 18 दिसंबर को है, उनके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारिक मोड में करवाया जाएगा। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा वहीं प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।
यह भी पढ़ें: RRB NTPC CBT 2 Result 2025: रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 2 परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
परीक्षा में भाग लेने जा रहे सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। क्योंकि बिना आईडी कार्ड और एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 7565 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें से कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव महिला के लिए 2496 पद और कॉन्स्टेबल पुरुष एग्जीक्यूटिव के लिए 5069 पद आरक्षित हैं।