SSC Phase 13 Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी फेज-13 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी फेज-13 परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ ओपन हो जाएगा।
STEP 4. लिस्ट में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
STEP 5. भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और सेव करें।
कट ऑफ लिस्ट भी जारी
एसएससी ने रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है। ऐसे में परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब कैटेगवरी वाइज कटऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 67,543 उम्मीदवारों को अगले चरण की परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिसमें ग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए 35,055 उम्मीदवारों को चुना गया है। वहीं 12वीं स्तर पर 14,768 और 10वीं स्तर पर 17,720 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
यह भी पढ़ें: LIC AAO Mains Result 2026: एलआईसी एएओ मेंस परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें डाउनलोड
डॉक्यूमेंट करना होगा अपलोड
बता दें कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, अनुभव, कैटेगरी, उम्र और उम्र में छूट (यदि लागू हो) से संबंधित सेल्फ-अटेस्टेड डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। डॉक्यूमेंट अपलोड करने की विंडो 11 फरवरी 2026 (सुबह 11:00 बजे) खुलेगी और 3 मार्च 2026 (रात 11:00 बजे) बंद होगी।
इस दिन हुई थी परीक्षा
सेलेक्शन पोस्ट फेज 13 की परीक्षा का आयोजन 24, 25, 26, 28, 29, 30 और 31 जुलाई के साथ 1 अगस्त 2025 को किया गया था। इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। स्नातक स्तर के पदों के लिए 10,21,850, 12वीं स्तर के लिए 7,08,219 और 10वीं स्तर के पदों के लिए 12,09,332 आवेदन प्राप्त हुए थे।