Patna TRE-4 Protest: बिहार की राजधानी पटना में छात्रों का मार्च शुरू हो गया है। टीआरई-4 के अभ्यर्थियों की मांग है कि एकल परीत्रा हो और नेगेटिव मार्किंग को हटा दिया जाए। बता दें कि छात्र गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास को घेरने निकले हैं। छात्रों ने पहले ही ये ऐलान किया था कि वे आज मुख्यमंत्री आवास को घेरने के लिए मार्च निकालेंगे। पुलिस फिलहाल छात्रों को डांक बंगला की तरफ जाने से रोक रही है।
सीएम आवाज की तरफ बढ़े छात्र
सीएम आवास को घेरने निकले मार्च में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद है। बता दें कि, छात्रों ने जेपी गोलंबर पर पहली बैरिकेडिंग को पार कर लिया है। आगे डाकबंगला पर पुलिस भी भारी संख्या में तैनात है। छात्र तारामंडल और इनकम टैक्स ऑफिस होते हुए सीएम आवास तक पहुंचना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: IIT दिल्ली के छात्र ऋषिकेश की मौत के मामले की जांच के लिए समिति गठित, परिजनों को दी जाएगी आर्थिक मदद
शिक्षक अभ्यार्थियों का क्या है कहना
मार्च के दौरान एक शिक्षक अभ्यार्थी ने कहा कि, अचानक ऐसे नियम लागू करने से गरीब छात्रों को काफी दिक्कत होगी। टीआरई-4 में दो फेज की परीक्षा से एतराज नहीं है, लेकिन टीआरई-5 से ये सब करें. पाच चरण में लें लेकिन टीआरई-5 से लें, हमें कोई परेशानी नहीं है।
क्या है पुलिस की तैयारी
छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पटना के जेपी गोलंबर के पास बैरिकेटिंग की है। पुलिस की कोशिश है कि छात्रों को यहीं रोक लिया जाए। बता दें कि जब कोई मार्च होता है तो पुलिस की कोशिश होती है कि डाकबंगला चौराहे पर ही उस मार्च को रोक लिया जाए। आज के मार्च को देखते हुए डाकबंगला को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। पुलिस ने डाकबंगला और जेपी गोलंबर समेत शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।