
आईपीएल 2026 के सीजन से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के सबसे भरोसेमंद और अनुभवी कोच सुनील जोशी ने अचानक इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है. पिछले कई सीजन से जोशी पंजाब किंग्स के स्पिन बॉलिंग कोच के तौर पर टीम की अहम रणनीति का हिस्सा थे, लेकिन अब उन्होंने खुद को आगामी सीजन के लिए अनुपलब्ध बताया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने टीम मैनेजमेंट को एक लेटर भेजा और हेड कोच रिकी पॉन्टिंग से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर इस फैसले की जानकारी दी.
जोशी के जाने से ड्रेसिंग रूम में खालीपन
जोशी के जाने से टीम के ड्रेसिंग रूम में एक बड़ा खालीपन पैदा हो गया है, क्योंकि वो न सिर्फ एक अनुभवी कोच थे बल्कि पंजाब के स्पिनर्स के लिए मेंटल गुरु भी माने जाते थे. जब अनिल कुंबले टीम के हेड कोच थे (2020-22), तब भी जोशी उनकी टीम का अहम हिस्सा रहे थे. सूत्रों का कहना है कि जोशी अब बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से जुड़ने की तैयारी में हैं, जहां उनका रोल देश के युवा खिलाड़ियों को ट्रेन करना होगा. इसे उनके करियर का नेक्स्ट बिग स्टेप कहा जा रहा है, लेकिन पंजाब किंग्स के लिए ये किसी सदमे से कम नहीं.
पंजाब किंग्स के फैंस निराश
फैंस सोशल मीडिया पर इस खबर से मायूस हैं. कई फैंस का कहना है कि जोशी के मार्गदर्शन में पंजाब किंग्स का स्पिन डिपार्टमेंट मजबूत हुआ था, और अब उनके बिना टीम का बैलेंस बिगड़ सकता है. वहीं, टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा और कप्तान श्रेयस अय्यर भी इस फैसले से निराश बताए जा रहे हैं. पंजाब किंग्स को हमेशा से एक स्थिर सपोर्ट स्टाफ की कमी झेलनी पड़ी है, और अब जब टीम 2026 सीजन के लिए नए सिरे से तैयारी में जुटी थी, तभी ये इस्तीफा एक झटका बनकर आया है.
इसे भी पढ़ें : Goa से उठी वैवाहिक कलह की गूंज Kannauj तक पहुंची, बेटी की कस्टडी पर छिड़ी जंग, जानें क्या है पूरा मामला
सुनील जोशी का करियर भी कमाल का रहा
सुनील जोशी का करियर भी कमाल का रहा है. उन्होंने 1996 से 2001 तक भारत के लिए 15 टेस्ट और 69 वनडे मैच खेले, जिनमें उन्होंने कुल 110 विकेट झटके. खेल से संन्यास के बाद जोशी ने न सिर्फ घरेलू टीमों को कोच किया बल्कि टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर भी रहे. अब जब वो बीसीसीआई के COE से जुड़ेंगे, तो निश्चित तौर पर भारतीय क्रिकेट के भविष्य को दिशा देंगे. लेकिन पंजाब किंग्स के लिए सवाल बड़ा है क्या बिना अपने स्पिन मास्टर के, प्रीति जिंटा की टीम IPL 2026 में दोबारा उठ पाएगी? फैंस कह रहे हैं टीम का दिल निकल गया, अब कौन संभालेगा पंजाब किंग्स को?