
टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है. वहीं इस मैच में टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला है. टीम इंडिया इस मैच के दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है. इसके साथ ही एक बाक फिर से टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चला और वे 4 गेंदों में एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए. देखा जाए तो साल 2025 टीम इंडिया के कप्तान के लिए बुरे सपने की तरह रहा है. इस साल सूर्यकुमार रन बनाने को संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
14 मैचों की 13 पारियों में केवल 140 रन बनाए
सूर्यकुमार यादव ने साल 2025 में अभी तक 14 मैचों की 13 पारियों में केवल 140 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत सिर्फ 14 का रहा है. आपको बता दें कि वे इस साल सात बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हो गए हैं. एक कैलेंडर ईयर में भारतीय कप्तान के तौर पर सिंगल डिजिट स्कोर में आउट होने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. जहां रोहित साल 2022 में 8 बार कप्तान के तौर पर सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए थे. वहीं रोहित साल 2024 में 5 बार सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हो गए थे.
खराब लिस्ट में तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव
इसके साथ ही कप्तान के तौर पर एक कैलेंडर ईयर में सबसे कम औसत से रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं. वहीं इस लिस्ट में टॉप पर अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी का नाम दर्ज है. उन्होंने साल 2022 में कप्तान के तौर 18 मैचों में 11.64 के औसत से 163 रन बनाए थे. इस लिस्ट में दूसरे नंबर साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का नाम है. बावुमा ने भी साल 2022 में 12 मैचों की 12 पारियों में 13.40 के औसत से 134 रन बनाए थे. वहीं सूर्या ने इस साल अब तक 14 मैचों में 14 के औसत से 140 रन बना सके हैं.
इसे भी पढ़ें : Australia ने आसानी से भारत को हराया, 40 गेंद शेष रहते खत्म किया मैच, तोड़ा इतने साल पुराना रिकॉर्ड!
हर्षित और अभिषेक के बल्ले से निकले रन
वहीं अगर बात करें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच की तो वहां टीम इंडिया पूरे 20 ओवर भी बैटिंग नहीं कर सकी है और 18.4 ओवर में 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. अभिषेक ने 37 गेंदों में 68 रन की पारी खेली. उनके अलावा हर्षित राणा ने 33 गेंदों में 35 रन का योगदान दिया है. बाकी के भारतीय बल्लेबाज इस मैच में डबल डिजिट स्कोर तक भी नहीं पहुंच सके