Calcium deficiency: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन और मिनरल्स की सही मात्रा होना अनिवार्य है, जिनमें कैल्शियम सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। अक्सर लोग हड्डियों में मामूली दर्द या थकान को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह शरीर में कैल्शियम की भारी कमी का संकेत हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह कई लाइलाज और गंभीर रोगों का कारण बन सकता है। कैल्शियम की कमी पुरूषों की अपेक्षा ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलती है। जानिए कैल्शियम की कमी से कौन सा रोग होता है।
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
मांसपेशियों में दर्द
नाखूनों का बार-बार टूटना
बहुत अधिक थकान और कमजोरी महसूस होना
जोड़ों और घुटनों में कट-कट की आवाज आना
त्वचा का अत्यधिक रूखा होना
दांत और मसूड़े कमजोर होना
इन बीमारियों का बढ़ता है खतरा
ऑस्टियोपोरोसिस
यह सबसे खतरनाक स्थिति है जिसमें हड्डियां इतनी कमजोर और भुरभुरी हो जाती हैं कि हल्का सा झटका लगने या गिरने पर भी फ्रैक्चर होने का डर रहता है।
कोलेस्ट्रॉल
कैल्शियम की कमी से हार्ट संबंधी बीमारी का खतरा बढ़ता है। अगर शरीर में कैल्शियम की कमी होती है, तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। जिसकी वजह से हार्ट अटैक तक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए शरीर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होना बहुत जरूरी होता है।
ब्लड प्रेशर
शरीर में कैल्शियम की कमी की वजह से ब्लड प्रेशर की बीमारी भी हो सकती है। क्योंकि कैल्शियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का भी काम करता है। इसलिए शरीर में कैल्शियम की कमी होने से हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Heart Attack Risk: ब्लड ग्रुप और हार्ट अटैक का कनेक्शन, जानें किस ग्रुप के लोगों को होता है सबसे ज्यादा खतरा
दांत और मसूड़े होते हैं कमजोर
कैल्शियम की कमी की वजह से दांत और मसूड़े कमजोर हो जाते हैं। जिसकी वजह से दांत में दर्द और मसूड़ों में खून आने जैसी समस्याएं शुरू हो जाती है। दांतों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम का भरपूर मात्रा में होना बहुत जरूरी होता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है कमजोर
कैल्शियम की कमी की वजह से रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इसकी वजह से कई अन्य बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।
मानसिक स्वास्थ्य पर असर
लंबे समय तक कमी रहने से डिप्रेशन, भूलने की बीमारी और अत्यधिक सुस्ती जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
इन चीजों का करें सेवन
कैल्शियम की कमी होने पर दूध, दही, पनीर और सोयाबीन का अधिक मात्रा में सेवन करन चाहिए। साथ ही हरी सब्जियां और फलों का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही, शरीर में कैल्शियम के अवशोषण (Absorption) के लिए विटामिन-D भी जरूरी है, जिसके लिए सुबह की धूप सबसे अच्छा स्रोत है।