Vitamin E Deficiency: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन और मिनरल्स की सही मात्रा होना अनिवार्य है। अक्सर हम विटामिन C या D पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन विटामिन E की कमी को नजरअंदाज कर देते हैं। विटामिन E एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और कोशिकाओं (Cells) को डैमेज होने से बचाने में मदद करता है। शरीर में विटामिन ई की कमी होने पर आप विटामिन ई से भरपूर आहारों का सेवन कर के इस विटामिन की कमी दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं शरीर में विटामिन ई की कमी होने पर क्या-क्या लक्षण दिखाई देते हैं और इसकी कमी को कैसे पूरा किया जा सकता है।
विटामिन ई की कमी के लक्षण
- कमजोरी महसूस होना
- मांसपेशियों में दर्द
- आंखों से धुंधला दिखाई देना
- त्वचा और बालों की समस्याएं
- पाचन संबंधी समस्या होना
- इम्यून सिस्टम कमजोर होना
यह भी पढ़ें: सावधान! शरीर में इन 2 विटामिन की कमी बन रही 'साइलेंट किलर', सीधे हार्ट अटैक का खतरा
विटामिन E की कमी दूर करने के घरेलू उपाय
बादाम
शरीर में विटामिन ई की कमी होने पर बादाम का सेवन करना चाहिए। क्योंकि बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है, इसलिए इसका रोजाना नियमित रूप से सेवन करने से विटामिन ई की कमी दूर होती है।
अखरोट
विटामिन ई की कमी होने पर अखरोट का सेवन भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में विटामिन ई अच्छी मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में विटामिन ई की कमी को दूर करने में मददगार साबित होता है।
ब्रोकली
विटामिन ई की कमी होने पर ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ब्रोकली विटामिन ई से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से विटामिन ई की कमी दूर होती है। इसके लिए आप ब्रोकली के जूस का सेवन भी कर सकते हैं।
जैतून के तेल
विटामिन ई की कमी होने पर जैतून के तेल में खाना पकाकर खाना चाहिए। क्योंकि जैतून के तेल में विटामिन ई की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, इसलिए अगर किसी के शरीर में विटामिन ई की कमी है, तो उसे जैतून के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।
कच्चा पपीता
कच्चा पपीता विटामिन ई का अच्छा स्रोत होता है। इसलिए शरीर में विटामिन ई की कमी होने पर कच्चे पपीता को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से विटामिन ई की कमी दूर होती है।
सूरजमुखी के बीज
इन बीजों में भरपूर मात्रा में विटामिन E होता है। इसे आप सलाद या स्नैक्स के रूप में ले सकते हैं।
पालक
पालक न केवल आयरन बल्कि विटामिन ई का भी बेहतरीन स्रोत है। विटामिन ई की कमी होने पर पालक को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।