ICC ने जैसे ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के टिकटों की बिक्री शुरू करने का ऐलान किया, भारत और Bangladesh दोनों देशों के फैंस में जबरदस्त उत्साह दिखा। खास बात यह है कि टिकटों की शुरुआती कीमतें इतिहास में पहली बार इतनी कम रखी गई हैं भारत में 100 रुपये और श्रीलंका में LKR 1000। टिकट आज शाम 6:45 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। शुरुआती चरण में 20 लाख से अधिक टिकट जारी किए गए हैं, जिससे फैंस को आसान पहुंच मिल सके।
भारत और श्रीलंका, इन बड़े वेन्यू पर होंगी भिड़ंत
2026 का यह सबसे बड़ा टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आगाज़ Colombo में Pakistan बनाम Netherlands मैच से होगा, जबकि India अपना पहला मैच Mumbai में USA के खिलाफ खेलेगा। भारत के अहम वेन्यू में शामिल हैं
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
ईडन गार्डन्स, कोलकाता
श्रीलंका में Colombo और Kandy के प्रतिष्ठित ग्राउंड मुकाबलों की मेज़बानी करेंगे. Bangladesh फैंस को भी नजदीकी वेन्यू में अपनी पसंदीदा टीमों को देखने का मौका मिलेगा.
ICC और BCCI ने बताया क्यों टिकट सस्ते ?
ICC के CEO संयोग गुप्ता ने कहा कि टिकटों की कीमतें कम रखकर दुनिया के हर क्रिकेट प्रेमी तक यह टूर्नामेंट पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि 20 टीमों और 55 मैचों वाला यह संस्करण इतिहास का सबसे बड़ा टी20 वर्ल्ड कप होगा। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि 100 रुपये में टिकट मिलना भारत जैसे देश में उत्साह को कई गुना बढ़ा देगा। श्रीलंका क्रिकेट के CEO एश्ले डी सिल्वा ने फैंस से तुरंत टिकट लेने की अपील की।
इसे भी पढ़ें : अब India में खड़ा हुआ नया बवाल, Gambhir ने क्यों नहीं लिया Ro-Ko का नाम, चौंकाने वाला खुलासा ?
फैंस के लिए टूर्नामेंट खास है !
Bangladesh के फैंस भारत और श्रीलंका दोनों में बड़ी संख्या में मौजूद रहते हैं। Kolkata, Chennai और Colombo जैसे वेन्यू पर Bangladesh समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में टिकटों का सस्ता होना और अधिक उपलब्धता Bangladesh क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा मौका है। 2026 वर्ल्ड कप में 20 टीमों की भिड़ंत, एशियाई परिस्थितियां और कई हाई-वोल्टेज मैच इसे और भी रोमांचक बना रहे हैं।