Tata New Launch: टाटा मोटर्स भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जल्द ही नए प्रीमियम इलेक्ट्रिक ब्रांड Avinya की पहली प्रोडक्शन कार Avinya X बाजार में उतारेगी। हाल ही में इस लग्जरी EV के टेस्टिंग प्रोटोटाइप को भारतीय सड़कों पर देखा गया है। टाटा मोटर्स ने जून 2026 में आधिकारिक पुष्टि की थी कि पहली Avinya कार वर्ष 2027 में भारत में लॉन्च की जाएगी। Avinya को अपनी मौजूदा ईवी रेंज से काफी ऊपर पोजिशन करेगी। इसका मुख्य मकसद प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बनाना और ग्राहकों को एक अलग व लग्जरी अनुभव देना है।
कॉन्सेप्ट जैसा आकर्षक डिजाइन
2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्स्पो में दिखाए गए कॉन्सेप्ट मॉडल की तरह ही टेस्टिंग के दौरान दिखी SUV का सिल्हूट भी काफी मॉडर्न नजर आता है। कॉन्सेप्ट में इसे कूपे जैसी रूफलाइन, चौड़े स्टांस और फ्लश डोर हैंडल के साथ दिखाया गया था। इसमें Matrix LED लाइटिंग, Active Aero Elements और Aero Wheels जैसे डिजाइन एलिमेंट्स भी दिए गए हैं। हालांकि प्रोडक्शन मॉडल में कॉन्सेप्ट के सभी डिजाइन एलिमेंट्स वैसे ही मिलेंगे, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
नए प्लेटफॉर्म पर आधारित
Avinya प्रोजेक्ट में Tata ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। पहले इसे JLR के EMA प्लेटफॉर्म पर बनाने की योजना थी, लेकिन अब तेजी से डेवलपमेंट और लागत प्रबंधन के लिए चेरी-JLR के Freelander प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका उत्पादन तमिलनाडु के पनापक्कम स्थित टाटा JLR की नी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में किया जाएगा।
बैटरी और रेंज
बैटरी क्षमता, मोटर पावर और आधिकारिक रेंज जैसे आंकड़े अभी कंपनी ने जारी नहीं किए हैं। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 65-80 kWh बैटरी दी जा सकती है, लेकिन इसे अभी confirmed specification नहीं माना जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: इस फेस्टिव सीजन बजाज ने किया धमाकेदार डिस्काउंट का ऐलान, पल्सर सीरीज पर ₹12,000 की बड़ी छूट; जानें पूरी ऑफर लिस्ट
कितनी होगी कीमत
टाटा मोटर्स ने Avinya X की सटीक लॉन्च तारीख और कीमत का ऐलान अभी तक नहीं किया है। हालांकि इसे एक हाई एंड प्रीमियम कार के तौर पर पेश किया जा रहा है। इसलिए बाजार विशेषज्ञों के अनुसार इसकी कीमत 30 लाख रुपये से ऊपर हो सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला अन्य लग्जरी और प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा।