Tata New Launch: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस सेगमेंट में देश की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स एक बार फिर धमाका करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा मोटर्स की ओर से इस महीने नई ईवी के तौर पर Tata Sierra EV को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने हाल ही में इसका एक टीज़र भी जारी किया है। तो आइए जानते हैं इस नई इलेक्ट्रिक कार में क्या कुछ खास मिलने वाला है।
मिलेगा बेहतरीन फीचर
टाटा सिएरा ईवी में ऑफ-रोडिंग को बेहतर बनाने के लिए QWD (Quad Wheel Drive/फोर-व्हील ड्राइव क्षमता) जैसा शानदार फीचर दिया जा सकता है। इस फीचर की झलक कार के रियर क्वार्टर ग्लास पर देखी गई है। टाटा अपनी आने वाली 'हैरियर ईवी' में भी यह फीचर देने वाली है।
मिलेंगे शानदार और आधुनिक फीचर्स
सिएरा ईवी में वे सभी आधुनिक फीचर्स मिलेंगे जो इसके मौजूदा पेट्रोल/डीजल (ICE) वर्जन में आते हैं। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स, फ़्लश डोर हैंडल, कॉर्नरिंग फॉग लैंप, ट्रिपल स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कार प्ले, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम, Hypr HUD, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही 5G कनेक्टिविटी, 12 स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम और सोनिक शाफ्ट साउंड बार दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Kia Cars Price Hike: Kia Sonet और Seltos खरीदने का है प्लान? 1 जुलाई से महंगे हो जाएंगे सभी मॉडल
सिंगल चार्ज में चलेगी 550 किलोमीटर तक
इस SUV में दमदार परफॉर्मेंस के लिए दो बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं। टाटा सिएरा EV में 55 kWh और 65 kWh बैटरी पैक के विकल्प को भी दिया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह कार 500 से 550 किलोमीटर तक की शानदार रेंज दे सकती है। इसके साथ ही इसमें दमदार मोटर और ऑफ रोड क्षमता को भी ऑफर किया जा सकता है।
कब होगी लॉन्च
हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई ऑफिशियल तारीख तय नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि इसे 30 जून को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसके कीमत की बात करें, तो टाटा सिएरा ईवी की शुरुआती कीमत 20 लाख से 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास होने की उम्मीद है। सटीक कीमतों का खुलासा लॉन्चिंग के समय ही होगा।