Tea Decor : रोज सुबह या शाम चाय बनाने के बाद बची हुई चाय की पत्ती को अक्सर लोग बेकार समझकर कूड़ेदान में डाल देते हैं. लेकिन अगर आप घर को कम खर्च में खूबसूरत और थोड़ा अलग लुक देना चाहते हैं, तो यही इस्तेमाल की हुई चाय की पत्ती आपके काम आ सकती है। इससे दीवारों के लिए सुंदर रस्टिक डेकोर तैयार किया जा सकता है.
पहले चाय की पत्ती को अच्छी तरह सुखाएं
सबसे पहले चाय की छलनी में बची हुई पत्ती को अच्छी तरह पानी से धो लें, ताकि उसमें दूध और चीनी के अवशेष न रहें. इसके बाद इसे किसी प्लेट या अखबार पर फैलाकर पूरी तरह सुखा लें. नमी रह जाने पर इसमें बदबू या फंगस हो सकती है, इसलिए इस्तेमाल से पहले पत्ती का अच्छी तरह सूखना जरूरी है.
ऐसे बनाएं रस्टिक डेकोर
सूखी हुई चाय की पत्ती को आप DIY वॉल आर्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक मोटा कार्डबोर्ड, पुराना लकड़ी का बोर्ड या कैनवास लें. अपनी पसंद के अनुसार पत्ती से कोई डिजाइन, बॉर्डर या नेचर थीम तैयार करें। इसे गोंद की मदद से सतह पर चिपकाएं और अच्छी तरह सूखने दें.
अगर आपको रस्टिक और नेचुरल लुक पसंद है तो पत्ती को बहुत ज्यादा परफेक्ट तरीके से सजाने की जरूरत नहीं है. इसका नेचुरल टेक्सचर ही डेकोर को खास बनाएगा. आप इसके साथ सूखे फूल, छोटी टहनियां या जूट की रस्सी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें - Quick Thecha Recipe: सब्जी बनाने का मन नहीं तो झटपट तैयार करें चटपटा ठेचा, स्वाद के साथ सेहत भी
पुराने फ्रेम को भी दें नया लुक
घर में रखा कोई पुराना फोटो फ्रेम इस्तेमाल करके भी इस आइडिया को आजमाया जा सकता है. फ्रेम के किनारों पर सूखी चाय की पत्ती लगाकर उसे नया टेक्सचर दिया जा सकता है. इसके बाद इसे लिविंग रूम, बालकनी या स्टडी एरिया की दीवार पर लगाया जा सकता है.
कम खर्च में क्रिएटिव डेकोरेशन
इस DIY की खास बात यह है कि इसमें किसी महंगी डेकोरेशन सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. घर में रोज निकलने वाली चाय की पत्ती को दोबारा इस्तेमाल करके आप एक यूनिक रस्टिक डेकोर तैयार कर सकते हैं और बेकार समझी जाने वाली चीज को क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल में ला सकते हैं.