Tecno New Launch: अगर आप कम बजट में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। टेक्नो ने भारत में अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने Tecno Pop X के नाम से पेश किया है। ये हैंडसेट इस वीक के एंड तक भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसकी कीमत भी 10 हजार रुपये से कम है। इसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं इस फोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने Tecno Pop X स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया है, जिसमें चिली ग्रीन और फ्लेयर व्हाइट कलर शामिल है। वहीं इसके कीमत की बात करें, तो Tecno Pop X की भारत में शुरुआती कीमत 8,499 रुपये है। यह इसके 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इस स्मार्टफोन को अमेजन के जरिए खरीद पाएंगे।
लॉन्च ऑफर
बता दें कि यह फोन देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और दूसरे रिटेल चैनल्स पर कल यानी 6 मार्च से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। जबकि लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी HDFC बैंक के एलिजिबल कार्ड से हैंडसेट खरीदने पर इसे सिर्फ 7,749 की डिस्काउंटेड कीमत पर खरीदने का मौका दे रही है।
यह भी पढ़ें: सावधान! होली के रंगों में भीग गया है फोन? भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना हमेशा के लिए हो जाएगा डेड
मिलेंगे ये फीचर्स
आपको बता दें कि Tecno Pop X में 6.75-इंच HD+ LCD स्क्रीन मिल रहा है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिवाइस Android 15 पर चलता है, जिसमें कंपनी का HiOS 15 यूजर इंटरफेस है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 12nm ऑक्टा कोर Unisoc T7250 चिपसेट है, जिसके साथ 4GB LPDDR4x रैम और 64GB eMMC स्टोरेज मिल रही है।
कैसा है कैमरा
डिवाइस में धूल और छींटों से प्रोटेक्शन के लिए IP64 रेटिंग मिल रही है। इस डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है। साथ ही फोन में 15W चार्जिंग और 4G LTE सपोर्ट मिलता है। टेक्नो के इस फोन में बैक पर आपको ड्यूल रियर कैमरा सेंसर मिलते हैं, लेकिन इसमें f/1.85 अपर्चर वाला एक 13-मेगापिक्सल का कैमरा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।