Vivo New Launch: वीवो कंपनी 17 फरवरी को भारतीय बाजार में अपनी नई ‘वी70’ सीरीज लेकर आने वाली है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन Vivo V70 और Vivo V70 Elite पेश किए जाएंगे। वीवो के लॉन्च इवेंट से ठीक पहले इस सीरीज की प्राइसिंग, प्री ऑर्डर से लेकर वेरिएंट्स तक की डिटेल ऑनलाइन रिवील हो गई हैं। ये फोन दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन की कितनी कीमत है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
Vivo V70 की कीमत
आपको बता दें कि टिपस्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर Vivo V70 सीरीज की कीमत को लेकर जानकारी दी है। उनके मुताबिक, Vivo V70 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 45,999 रुपये की कीमत में आ सकता है, जबकि दूसरा वेरिएंट 12GB+256GB स्टोरेज 49,999 रुपये की कीमत में आ सकता है।
Vivo V70 Elite की कीमत
वहीं, Vivo V70 Elite स्मार्टफोन तीन मॉडल में आएगा। इस फोन का बेस मॉडल 8GB+ 256GB स्टोरेज के साथ 51,999 रुपये, दूसरा वेरिएंट 12GB +256GB स्टोरेज को 56,999 रुपये और तीसरा वेरिएंट 12GB+ 512GB स्टोरेज के साथ 61,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Realme New Launch: रियलमी के इस फोन में वैलेंटाइन वीक में आया बेहद स्पेशन कलर, 14 फरवरी से सेल होगी शुरू
इस दिन से शुरू होगी सेल
मिली जानकारी के अनुसार वीवो के इन फोन को दो कलर ऑप्शन के साथ बाजार में पेश किया जाएगा, जिसमें रेड और यल्लो कलर शामिल है। इसके साथ ही फोन की सेल 25 से 28 फरवरी के बीच में शुरू हो सकती है।
मिल सकते हैं ये फीचर्स
मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों फोन को 6.59-इंच OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz है। Vivo का दावा है कि इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स है। दोनों फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च किए जाएंगे।
कितनी दमदार बैटरी
Vivo V70 Elite स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिप मिलेगी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि V70 सीरीज के स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।